मुरादाबाद

‘मानसिक दिवालियापन से गुजर रही कांग्रेस’, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का करारा हमला, कहा- इनको जनता माफ नहीं करेगी

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने मुरादाबाद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के समापन सत्र में हिस्सा लिया। मुरादाबाद दौरे के समय डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली।
2 min read
Deputy CM Brajesh Pathak (1)
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने मुरादाबाद जिला अस्पताल का निरीक्षण किया (Image: Patrika)

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) रविवार को मुरादाबाद पहुंचे और दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के समापन सत्र में शामिल हुए। इस दौरान ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना अस्तित्व खो चुकी है। कांग्रेसियों को अपनी भाषा और आचरण पर मंथन करना चाहिए।

कांग्रेस मानसिक दिवालियापन से गुजर रही

ब्रजेश पाठक ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी, मानसिक दिवालियापन से गुजर रही है और अपना धरातल पूरी तरह खो चुकी है। कांग्रेसियों को अपनी भाषा और आचरण पर गंभीर मंथन करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याण योजनाओं ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। पाठक ने दावा किया कि लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और इसका सीधा असर जनता के भरोसे में दिखाई दे रहा है।

डिप्टी CM बोले- राहुल गांधी बेहद हताश हैं

मुरादाबाद दौरे के समय डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी पर भी हमला बोला। पाठक ने कहा- राहुल गांधी इस समय बेहद हताशा और निराशा के दौर से गुजर रहे हैं, क्योंकि देश और प्रदेश की जनता लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर भरोसा जता रही है। पाठक ने कहा कि कांग्रेस को अब यह एहसास हो चुका है कि उसकी पुरानी राजनीति और रणनीतियां जनता के बीच असर खो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याणकारी योजनाओं ने जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत पकड़ बनाई है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी यह बात अच्छी तरह समझते हैं कि उनकी योजनाएं अब सफल नहीं होने वाली हैं।

डिप्टी CM का संदेश- सरकारी योजनाओं का प्रचार करें BJP कार्यकर्ता

ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और पीएम आवास योजना जैसी योजनाओं ने गरीब और मध्यम वर्ग को मजबूत किया है। पाठक ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि चाहे कोरोना काल हो या सामान्य स्थिति, भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी के नेतृत्व में जमीनी स्तर पर निरंतर मेहनत कर रहे हैं। कोडीन कफ सिरप मामले पर डिप्टी सीएम ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सरकार इस दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जिला अस्पताल में मरीजों से मिले डिप्टी सीएम

मुराबाद दौरे के समय डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत की। इसके साथ ही अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को उपचार व्यवस्था तथा अस्पताल के रख-रखाव को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में खड़ी कबाड़ एंबुलेंसों को तुरंत हटाने का आदेश दिया। भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य विभाग को पूरे जनपद में मरीजों के लिए पर्याप्त बेड आरक्षित रखने और एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए।

Updated on:
24 May 2026 09:22 pm
Published on:
24 May 2026 09:21 pm
Also Read
View All
रामगंगा का रौद्र रूप: मुरादाबाद के दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, सड़कें डूबीं और सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद

मेरठ छात्रा हत्याकांड: मंत्री भूपेंद्र चौधरी बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

Moradabad News: प्रमोद कृष्णम का सपा पर हमला, कहा- अखिलेश की राजनीति विभाजन और ‘नमाजवाद’ पर केंद्रित

भूपेंद्र सिंह चौधरी का विपक्ष पर हमला, बोले- हिंदू धर्म और सनातन परंपरा को बदनाम करना ही सपा-कांग्रेस का एजेंडा

शिक्षकों को योगी सरकार का तोहफा, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू; मुरादाबाद में बांटे गए हेल्थ कार्ड