
सांकेतिक AI इमेज
लखनऊ में UPSC की तैयारी कर रही एक युवती के साथ 3 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म (Gang rape) किया गया। आरोप है कि जौनपुर से दिल्ली जा रही छात्रा को चारबाग रेलवे स्टेशन (Charbagh Railway Station) पर एक परिचित युवक ने झांसा देकर ट्रेन से उतार लिया। इसके बाद आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर अपने दोस्तों के साथ गैंगरेप किया।
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, पीड़िता UPSC की तैयारी कर रही है। वह जौनपुर से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान युवती के एक परिचित ने उसे झांसा देकर लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पर उतार लिया। इसके बाद आरोपी ने युवती को कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। नशीला पदार्थ पिलाकर आरोपी ने अपने 2 अन्य दोस्तों के साथ मिलकर युवती को बंधक बना लिया और एकांत स्थान पर ले गया। एकांत स्थान पर ले जाकर आरोपियों ने युवती को 3 दिनों तक बंधक बनाकर लगातार गैंगरेप किया।
पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद दिल्ली पहुंची। वहां उसने आनंद विहार थाने में पूरी घटना बताई। दिल्ली पुलिस ने तुरंत 'जीरो FIR' दर्ज की और मामला लखनऊ पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर लखनऊ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लखनऊ पुलिस ने शिवम, शनि यादव और एक अन्य युवक के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस प्रशासन ने आरोपी युवकों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए 5 स्पेशल टीमों का गठन किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ, जौनपुर और आसपास के इलाकों में दबिश दे रही है।
लखनऊ पुलिस ने बताया कि आनंद विहार GRP- नई दिल्ली से प्राप्त जीरो FIR के आधार पर थाना सुशांत गोल्फ सिटी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन करके आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सभी आरोपियों को शीघ्र सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है और उसे जरूरी सुरक्षा तथा परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
Updated on:
24 May 2026 05:57 pm
Published on:
24 May 2026 05:55 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
