मुरादाबाद

Moradabad News: शादी में 40 लाख खर्च होने के बाद भी खुश नहीं हुए ससुराली, डॉक्टर पति दहेज में मांग रहा डेढ़ करोड़

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में एक महिला ने अपने डॉक्टर पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उन्हें डेढ़ करोड़ रुपये की मांग पूरी न करने पर घर से निकाल दिया गया।
2 min read
Doctor husband is demanding Rs 1.5 crore in dowry in Moradabad
Moradabad News: शादी में 40 लाख खर्च होने के बाद भी खुश नहीं हुए ससुराली।

Moradabad News Today: मुरादाबाद निवासी महिला ने पति के खिलाफ मझोला थाने में केस दर्ज करवाया है। उसका आरोप है कि डॉक्टर पति ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसे और बेटी को घर से निकाल दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी डॉ. शेखर डोगरा ने दहेज में डेढ़ करोड़ रुपये न मिलने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता को ससुराल वालों ने भी प्रताड़ित किया। जब वह मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए।

इसके बाद मझोला थाने में डॉक्टर और उसके परिवार वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मझोला थाना क्षेत्र के चक फैजुल्लापुर चौहानों वाली मिलक निवासी निधि कुशवाह ने तहरीर में बताया कि 25 फरवरी 2019 को उसकी शादी हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी डॉ. शेखर डोगरा के साथ हुई थी।

पीड़िता ने बताया कि शादी दिल्ली स्थित एक होटल में हुई थी। जिसमें उसके पिता ने 40 लाख रुपये से अधिक खर्च किए थे। शादी के बाद जब पीड़िता ससुराल पहुंची, तो पति समेत अन्य ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से नाखुश थे। कुछ दिन बाद पति और ससुराल वाले विवाहिता पर दबाव बनाने लगे कि वह डेढ़ करोड़ रुपये अपने मायके से लेकर आए।

पीड़िता ने बताया कि उसने एक बेटी को जन्म दिया, तो ससुराल वालों का व्यवहार और भी खराब हो गया। बेटी के जन्म पर पीड़िता के मायके वालों ने 2.50 लाख रुपये का छोछक दिया, लेकिन इसके बावजूद पति और ससुराल वाले नाराज हो गए।

उन्होंने विवाहिता को ताने दिए कि उन्हें इससे अधिक छोछक की उम्मीद थी। इसके बाद ससुराल वाले बार-बार विवाहिता पर दबाव डालने लगे कि वह अपने मायके से डेढ़ करोड़ रुपये लेकर आए, तभी उसे ससुराल में रहने दिया जाएगा।

आखिरकार, 14 सितंबर को पति और ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर बेटी के साथ घर से निकाल दिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति डॉ. शेखर डोगरा, सास नीलम, ससुर सुरेंद्र, ननद वंदना सिंह और ननदोई राहुल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Updated on:
12 Oct 2024 07:24 am
Published on:
12 Oct 2024 07:24 am
Also Read
View All
मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट