
Dussehra 2024: संभल जिले में आज धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा पर्व।
Dussehra 2024 in Sambhal: संभल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को दशहरा (Dussehra 2024) का पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। संभल, बहजोई, हजरतनगर गढ़ी, गुन्नौर, भकरौली, बबराला और चन्दौसी में रावण मेघनाथ के पुतलों का दहन करने के साथ मेले का आयोजन किया जाएगा।
मेले को सभी स्थानों पर लगभग सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया। रामलीला मैदान में दुकानें लग गई हैं। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि लोग दशहरा (Dussehra 2024) पर्व का आनंद ले सकें।
Updated on:
12 Oct 2024 07:02 am
Published on:
12 Oct 2024 07:02 am
