5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Route Diversion: दशहरे पर रूट डायवर्जन, 12 को शहर में नहीं आएंगी रोडवेज बसें, जानें पूरा प्लान

Route Diversion in Moradabad: यूपी के मुरादाबाद में दशहरा मेला को लेकर पुलिस ने रूट डायवर्जन (Route Diversion) प्लान लागू किया है। 12 अक्तूबर शनिवार को दोपहर 2 बजे के बाद शहर में रोडवेज और निजी बस नहीं आएंगी। मेला समाप्त होने तक यह व्यवस्था रहेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 12 Oct 2024, 6:42 AM IST

Route diversion on Dussehra in Moradabad UP

Route Diversion: दशहरे पर रूट डायवर्जन, 12 को शहर में नहीं आएंगी रोडवेज बसें।

Route Diversion in Moradabad Today: मुरादाबाद में दशहरा मेले के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन (Route Diversion) प्लान लागू किया है। शनिवार की दोपहर 2 बजे के बाद शहर में रोडवेज और निजी बस नहीं आएंगी। कांठ और बिजनौर से आने वाली बसों को कांठ रोड पर ही अकबर किले के पास रोक दिया जाएगा, जबकि काशीपुर, टांडा से आने वाली निजी व रोडवेज की बस काशीपुर तिराहे आ पाएंगी।

मेला समाप्त होने तक रूट डायवर्जन (Route Diversion) लागू रहेगा। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि शनिवार की दोपहर 2 बजे के बाद कंपनी पुल पर रामलीला मैदान की ओर पैदल जाने वालों के लिए वनवे व्यवस्था रहेगी। रात में रावण दहन के बाद केवल रामलीला मैदान से कपूर कंपनी चौराहे की ओर जाने वालों के लिए पुल पर वनवे व्यवस्था रहेगी।

इसके अलावा चौधरी चरण सिंह चौक से आने वाले सभी वाहन मंडी समिति में बनी पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। जिन वाहनों को रामलीला कमेटी ने पास जारी किए है, वह वाहन पुतली घर तिराहे से रामलीला मैदान तक जाएंगे।

कोई भी वाहन मानसरोवर कॉलोनी गेट, प्रकाश नगर चौराहा, मझोली चौराह, बुद्धि विहार की ओर से रामलीला मैदान की ओर नहीं जाएंगे। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि मेला समाप्त होने तक रूट डायवर्जन (Route Diversion) लागू रहेगा।

यह भी पढ़ें:यूपी में दशहरा वाले दिन होगी बारिश? ठंड के लिए हो जाएं तैयार, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

ऐसा रहेगा रूट डायवर्जन (Route Diversion)

हरिद्वार, कांठ और बिजनौर से आने वाली रोडवेज की बसें शनिवार दोपहर 2:00 बजे के बाद अकबर किला तिराहे तक आएंगी और यहीं से वापस जाएंगी।

काशीपुर, ठाकुरद्वारा, भोजपुर, टांडा, बाजपुर की ओर से आने वाली रोडवेज और निजी बसें शनिवार दोपहर 2:00 बजे के बाद काशीपुर तिराहा तक आएंगी और सवारियां लेकर यहीं से वापस चली जाएंगी।

रामपुर, बरेली की ओर से आने वाली रोडवेज की बस दोपहर 2:00 बजे के बाद से हनुमानमूर्ति तिराहे तक आएंगी और यहीं से वापस चली जाएंगी।

दिल्ली, संभल व बिलारी की ओर से मुरादाबाद आने वाली रोडवेज और निजी बसें टीपी नगर आजाद नगर तक आएंगी और यहीं से सवारियां लेकर वापस चली जाएंगी।