5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Rains: यूपी में दशहरा वाले दिन होगी बारिश? ठंड के लिए हो जाएं तैयार, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

UP Rains News: यूपी के लोग सूबे में बारिश की स्थिति को लेकर इन दिनों असमंजस में हैं। दरअसल, अभी भी यूपी के कुछ स्थानों में हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिल रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 12 Oct 2024, 6:27 AM IST

Heavy rain in Chennai

Heavy rain in Chennai

UP Rains on Dussehra: उत्तर प्रदेश के लोग सूबे में बारिश की स्थिति को लेकर इन दिनों असमंजस में हैं। दरअसल, अभी भी यूपी के कुछ स्थानों में हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिल रही है। हालांकि, यूपी के अधिकांश हिस्सों से मॉनसून की रवानगी हो गई है, लेकिन बावजूद इसके कहीं-कहीं अभी भी मेघ बरस रहे हैं। इस बीच प्रदेश के लोगों के मन में यह सवाल है कि 12 अक्टूबर को दशहरा वाले दिन यूपी में बारिश होगी या नहीं। तो आपको बता दें कि IMD ने बताया है कि आज 12 तारीख को यूपी के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें:बिजनौर में गुलदार ने 8 साल की बच्ची को बनाया शिकार, मां के सामने ही हुई मासूम की मौत

कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिन में तापमान धीरे-धीरे गिरने लगेगा और रात के समय ठंडक बढ़ने लगेगी। नवंबर की शुरुआत से सुबह और रात के समय में ठंड महसूस होने लग जाएगी। खासकर पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में दिसंबर आते-आते ठंड पूरे प्रदेश में जोर पकड़ेगी और तापमान में गिरावट दिखाई देगी।