मुरादाबाद

रेलवे ट्रैक पर काम करे गैंगमैन की मौत से मचा कोहराम

गैंगमैन ट्रैक पर काम कर रहा था। तभी दिल्ली की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में वो गया,जिससे उसकी मौत हो गयी।
2 min read
moradabad

मुरादाबाद: शनिवार दोपहर सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित लोकोशेड पुल के पास रेलवे ट्रैक पर काम करे एक गैंगमैन की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। गैंगमैन की मौत की खबर से पूरे रेल महकमे में हडकंप मच गया। घटना के वक्त गैंगमैन ट्रैक पर काम कर रहा था। तभी दिल्ली की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में वो गया,जिससे उसकी मौत हो गयी। वहीँ उसका एक साथी भी घायल है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। उधर रेल अधिकारीयों ने पूरे मामले के जांच की बात कही है।

अब अखिलेश यादव के साथी जयंत चौधरी ने भी दिया मुलायम और शिवपाल को बड़ा झटका

ट्रैक पर् काम करते हुए हादसा

जानकारी के मुताबिक लोकोशेड पुल के पास रेल लाइन पर पटरी की मरम्मत का काम चल रहा था। शनिवार सुबह गैंगमैन शंकर व अन्य कर्मचारी रेल पटरी पर काम करने में जुटे थे। इसी दौरान दिल्ली की ओर से ट्रेन आ गई। कर्मचारी ट्रेन की चपेट में आने से खुद को बचा नहीं सका। गैंगमैन शंकर की कटने से तत्काल मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी विकट सिंह भी बच गया। घटना से रेलवे में खलबली मच गई। हादसे में मृत गैंगमैन की अपने पिता की जगह पर नौकरी मिली थी। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई। घटना से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दूसरी ओर घटना की जानकारी होने पर रेलवे के अफसर भी मौके पर पहुंचे। जबकि घटना स्थल से रेलवे स्टेशन भी कुछ ही दूर है,उसके बाद भी ये हादसा हो गया। इसमें निश्चित रूप से लापरवाही नजर आ रही है।

जांच के दिए आदेश

गैंगमैन की ट्रेन से कटकर मौत के बाद तमाम यूनियन लीडर भी मौके पर पहुंच गए। उनके मुताबिक लोकोशेड से रेलवे स्टेशन का आउटर शुरू हो जाता है। जिसमें हॉर्न के साथ ट्रेन की स्पीड धीमी होती है। उसके बावजूद ये हादसा कैसे हो गया। ये जांच का विषय है। फ़िलहाल जीआरपी ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेल अधिकारीयों के मुताबिक मृतक के परिजनों को रेल विभाग द्वारा पूरी मदद की जायेगी। मृतक मूलरूप से अमरोहा का रहने वाला था।

Published on:
12 May 2018 05:59 pm
Also Read
View All
मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट