मुरादाबाद

UP Crime: पति-पत्नी की तरह लिव-इन में रह रहे थे, प्रेमिका ने शादी की जिद की तो कर दी हत्या

UP Crime News Today: यूपी के मुरादाबाद में तीन साल से लिव-इन में रह रहे प्रेमी ने शादी की जिद कर रही प्रेमिका को कथित तौर पर जहर देकर मार डाला।
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2025, 7:50 AM IST
Girlfriend insisted on marriage lover killed her in UP
प्रेमिका ने शादी की जिद की तो कर दी हत्या - पत्रिका फाइल फोटो।

UP Crime News In Hindi: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तीन साल से प्रेम संबंध में रह रहे युवक ने प्रेमिका की शादी की जिद से परेशान होकर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। आरोप है कि युवक ने अपने जीजा के घर पर प्रेमिका को जबरन जहर पिला दिया। यह मामला अब हत्या के मुकदमे में तब्दील हो चुका है।

शादी की जिद बनी जानलेवा

रामपुर के थाना गंज क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती, जो काशीपुर (उत्तराखंड) में एक प्राइवेट फर्म में नौकरी करती थी, तीन साल पहले संभल जिले के सुल्तानपुर पट्टी गांव निवासी रिंकू से एक शादी समारोह में मिली थी। पहले बातचीत, फिर दोस्ती और धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता लिव-इन तक पहुंच गया। दोनों काशीपुर में एक साथ रह रहे थे। हाल ही में युवती ने रिंकू से शादी की बात कही, जिस पर रिंकू ने हामी भरते हुए अपने परिवार को बताया।

शादी का टला फैसला, युवती हुई परेशान

रिंकू की मां शादी की बातचीत के लिए युवती के परिजनों से मिलने काशीपुर पहुंचीं और पति से राय लेकर जवाब देने की बात कहकर लौट गईं। मंगलवार दोपहर रिंकू अपनी प्रेमिका को लेकर अपने जीजा जगत सिंह के घर मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित पीलीकोठी पहुंचा। उसी दौरान रिंकू के पिता चंद्रपाल ने फोन पर साफ कह दिया कि वह इस शादी के लिए राजी नहीं हैं।

परिजनों का गंभीर आरोप, जबरन पिलाया गया जहर

शादी से इनकार की बात सुनकर युवती टूट गई और रोने लगी। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद रिंकू और उसके जीजा जगत सिंह ने युवती को जबरन जहर पिला दिया। हालत बिगड़ने पर रिंकू उसे जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे पहले कि परिजन अस्पताल पहुंचते, रिंकू और उसका जीजा फरार हो चुके थे।

छह लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिंकू, उसके जीजा जगत सिंह, पिता चंद्रपाल और बहनों ओमवती, मीरा और सुषमा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस का बयान

एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
10 Jul 2025, 7:50 AM IST
Published on: