Highlights -एक ही नाम के चार लोग थे क्वारंटाइन -दो की रिपोर्ट निगेटिव और दो की पॉजिटिव आई थी -स्वास्थ्य कर्मियों ने दोनों पॉजिटिव को भेज दिया था घर -सूचना मिलते ही दोनों को किया गया आइसोलेशन में भर्ती
मुरादाबाद: जनपद में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वहीँ स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने एक ही नाम के दो लोगों की पॉजिटिव मरीजों को वापस घर भेज दिया। जब इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को वापस लाकर आइसोलेट किया गया है। वहीँ अधिकारी एक जैसे नाम की वजह से गलती मान रहे हैं और स्थिति नियंत्रण में बता रहे हैं।
Good News: 39 पुलिसकर्मियों समेत 91 लोगों की रिपोर्ट आई गेटिव
21 अप्रैल को आई थी रिपोर्ट
यहां बता दें कि 21 अप्रैल को पीरजादा निवासी 33 साल के युवक और इंद्रा चौक निवासी 30 वर्षीय युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इनमें इंद्रा चौक का युवक जमात से जुड़ा है। जबकि पीरदाजा वाले युवक की कोई ट्रेवल हिस्ट्री और जमात से संपर्क नहीं है। दोनों ही आईएफटीएम में क्वारंटीन थे और 18 अप्रैल को उनका सैंपल लखनऊ भेजा गया। 21 अप्रैल को 80 सैंपलों में 21 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट के साथ दोनों युवकों की भी पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई। आईएफटीएम में ही क्वारंटीन 37 लोगों की निगेटिव और 22 लोगों की संशय वाली रिपोर्ट आई। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पॉजिटिव दोनों मरीजों को 22 अप्रैल की रात क्वारंटीन सेंटर से घर भेज दिया।
बुजुर्ग महिला ने कोरोना से लड़ने के लिए दान की जीवनभर की जमा पूंजी, प्रियंका गांधी ने लिखा भावुक पत्र
पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
इंद्रा चौक निवासी युवक के 23 अप्रैल को घर में नजर आने पर पड़ोसियों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन सेंटर में पॉजिटिव और निगेटिव लोगों की लिस्ट क्रॉस चेक की। इसमें इंद्रा चौक के अलावा पीरदाजा निवासी पॉजिटिव युवक भी घर भेजा गया था। स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस की मदद से गुरुवार को दोनों पॉजिटिव युवकों को विवेकानंद नर्सिंग सेंटर में भर्ती करा दिया। युवक एक रात अपने घर में रुके हैं। उनके परिवार के लोगों को क्वारंटीन कर दिया है।
देश—विदेश से इकट्ठा होने वाले चंदा और मदरसा संचालक पद के लिए मुफ्ती की पीट—पीटकर हत्या
इस वजह से हुई गड़बड़
इस बारे में सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि एक ही नाम के पॉजिटिव और निगेटिव युवक भी क्वांरटीन सेंटर में थे। कर्मचारियों की लापरवाही से निगेटिव युवकों को वहीं रोककर पॉजिटिव को घर भेज दिया। उन्होंने बताया कि क्वारंटीन सेंटर में चार युवकों में दो-दो युवकों के नाम एक थे। चारों युवकों के कोरोना के सैंपल हुए थे। इनमें दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव और दो युवकों की निगेटिव आई। कर्मियों की लापरवाही से निगेटिव युवकों को रोककर पॉजिटिव मरीजों को क्वारंटीन सेंटर से घर भेज दिया। गनीमत ये रही कि उनका परिवार पहले से क्वारंटाइन था, इसलिए घबराने की बात नहीं है।