23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Muzaffarnagar / बुजुर्ग महिला ने कोरोना से लड़ने के लिए दान की जीवनभर की जमा पूंजी, प्रियंका गांधी ने लिखा भावुक पत्र

बुजुर्ग महिला ने कोरोना से लड़ने के लिए दान की जीवनभर की जमा पूंजी, प्रियंका गांधी ने लिखा भावुक पत्र

Highlights - खुद वृद्धा आश्रम में जीवन व्यतीत कर रही बुजुर्ग महिला ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दान की जमा पूंजी - कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुजफ्फरनगर की बुजुर्ग महिला को पत्र लिख बताया सच्चा देशभक्त - प्रियंका गांधी का पत्र पढ़ भावुक कमला सैनी की आंखें हुई नम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Apr 2020, 10:44 AM IST

priyanka-gandhi.jpg

,,

मुजफ्फरनगर. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुजफ्फरनगर की एक बुजुर्ग महिला को पत्र लिखकर सच्चा देशभक्त बताया है। जैसे ही यह पत्र बुजुर्ग महिला कमला सैनी को मिला तो वह इस पत्र को पढ़कर भावुक हो गई और उनकी आंखें छलक उठीं। बता दें कि कमला सैनी ने हाल ही में अपने जीवनभर की जमा पूंजी प्रधानमंत्री राहत कोष मेें दी है और वह खुद वृद्धा आश्रम में जीवन व्यतीत कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- 'कोरोना को हराने के लिए नियमित डायट व योग बना हथियार'

दरअसल, कांग्रेस के पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक औरर नगर अध्यक्ष जुनैद रऊफ बुजुर्ग महिला कमला सैनी के पास मुजफ्फरनगर जनपद में नदी रोड के मदनानंद वैदिक वानप्रस्थ आश्रमपहुंंचे और उन्हें अपने जीवन की जमा पूंजी 21 हजार रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का पत्र सौंपा। कमला सैनी ने जैसे प्रियंका गांधी का पत्र पढ़ा तो वह बेहद भावुक हो गईं। उनकी आंखों से अश्रु धारा बहने लगी।

प्रियंका गांधी ने यह लिखा है पत्र में

प्रियंका गांधी ने लिखा है कि कोरोना महामारी के समय जिस तरह आपने अपनी पेंशन की सारी जमा पूंजी 21 हजार रुपये देश की सेवा में अर्पण किए हैं। इससे हमेें आप पर गर्व है। संकट के इस समय में लोगों की सेवा करना ही सच्ची देशभक्ति है। प्रियंका ने आगे लिखा है कि मेरे मन में आपके प्रति सम्मान तब और बढ़ जाता है, जब मुझे पता चला कि आप वृद्धा आश्रम में रहती हैं। आपके इस त्याग के लिए देश हमेशा कृतज्ञ रहेगा। आपकी इस सेवा भावना को सलाम।

यह भी पढ़ें- राहत: रमजान माह में डीएम ने दी छूट, साेशल डिस्टेंस के साथ खुल सकेंगी बेकरी की दुकान