मुरादाबाद

Mega Rapid Rail Project: मुरादाबाद से दिल्ली का सफर 90 मिनट में, प्रोजेक्ट विजन तैयार

High Speed Rapid Train to Moradabad: मुरादाबाद से दिल्ली को हाई स्पीड रैपिड रेल से जोड़ने की योजना है। जिससे अब 90 मिनट में यह यात्रा पूरी होगी। कमिश्नर ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

less than 1 minute read
फोटो सोर्स- पत्रिका

Big gift from central government to Moradabad: मुरादाबाद से दिल्ली की दूरी को 90 मिनट में पूरी करने की योजना है। रैपिड रेल परियोजना के अंतर्गत मुरादाबाद से नई दिल्ली को जोड़ा जाएगा। प्रोजेक्ट विजन के नाम से योजना की रूपरेखा तैयार की जा रही है। जिसके 20 जून तक पूरी होने की उम्मीद है। चार चरणों में पूरी होने वाली यह योजना 2026 में ही शुरू करने की तैयारी है। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट विजन के तैयार होने के बाद व्यापक रणनीति बनाकर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप बीच में छोड़कर वापस लौटे रिंकू सिंह, पिता की तबीयत खराब

90 मिनट में पूरी होगी दूरी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद को केंद्र सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा मिला है। मेगा रैपिड रेल प्रोजेक्ट के अंतर्गत मुरादाबाद से दिल्ली का सफर 90 मिनट में पूरा किए जाने की योजना है, जिसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। यह योजना चार चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में पाकबड़ा से जोया तक कार्य किया जाएगा। जबकि दूसरे चरण में जोया से गजरौला, तीसरा चरण गजरौला से हापुड़ और चौथा चरण हापुड़ से गाजियाबाद तक के लिए निश्चित किया गया है।

क्या कहते हैं कमिश्नर?

कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि मुरादाबाद से दिल्ली को जोड़ने वाले मेगा रैपिड रेल प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। प्रोजेक्ट विजन रिपोर्ट बनाने का कार्य करीब पूरा हो गया है। इसके 20 जून तक पूरी होने की संभावना है। 10000 करोड़ रुपए की इस योजना को स्वीकृति मिल चुकी है। निर्माण कार्य की शुरुआत 2026 में ही हो जाएगी। हाई स्पीड रैपिड रेल 'हाईवे के ऊपर' एलिवेटेड बनेगी, जिससे दिल्ली से मुरादाबाद के बीच आवागमन करने वालों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। इसके बन जाने से मुरादाबाद, अमरोहा, और रामपुर से दिल्ली आवा आवागमन आसान हो जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर