मुरादाबाद

Holi Special Train: रेलवे का होली गिफ्ट, कंफर्म टिकट की नो टेंशन! मुरादाबाद होकर गुजरेंगी 6 नई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Holi Special Train 2026: भारतीय रेलवे ने होली के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली और पंजाब से बिहार के बीच 6 नई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
2 min read
Indian Railway
Indian Railway VIP Quota: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से जाने वाली 50 से ज्यादा ट्रेनों में इमरजेंसी कोटा बढ़ाने की तैयारी। (फोटो सोर्स: पत्रिका)

Holi Special Train List 2026: होली के रंगों में अपनों के साथ सराबोर होने की चाहत रखने वाले रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने खुशियों की बड़ी सौगात दी है। त्योहार के मद्देनजर ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दिल्ली और पंजाब से बिहार के बीच छह नई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है।

खास बात यह है कि ये सभी ट्रेनें उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रूट से होकर गुजरेंगी, जिससे न केवल लंबी दूरी के यात्रियों को, बल्कि यूपी के स्थानीय प्रवासियों को भी घर पहुँचने में बड़ी राहत मिलेगी।

सुरक्षित और सुगम होगा त्योहार का सफर

होली के अवसर पर उत्तर भारत से बिहार जाने वाले यात्रियों की तादाद सबसे अधिक होती है। इसे ध्यान में रखते हुए सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली और पंजाब जैसे राज्यों से बिहार के लिए भारी डिमांड रहती है।

इसी दबाव को कम करने के लिए इन विशेष रूटों पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई है। अब मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली कुल स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। रेलवे के इस कदम से उन यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो ऐन वक्त पर टिकट न मिल पाने के कारण परेशान थे।

कंफर्म सीट के साथ जनरल टिकट की भी मिलेगी सुविधा

इन स्पेशल ट्रेनों की घोषणा के साथ ही आरक्षण खिड़कियों और ऑनलाइन पोर्टल्स पर बुकिंग की प्रक्रिया बेहद तेज हो गई है। रेलवे का दावा है कि इन अतिरिक्त फेरों की वजह से अब यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ रही है।

राहत की एक और बड़ी खबर यह है कि इन स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को जनरल टिकट लेकर भी सफर करने की अनुमति दी गई है, जिससे कम आय वर्ग और अचानक यात्रा की योजना बनाने वाले लोगों को भी ट्रेन में जगह मिल सकेगी।

इन रूटों पर दौड़ेगी गाड़ियाँ

रेलवे ने जिन छह ट्रेनों की सूची जारी की है, वे प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ती हैं। इनमें अमृतसर से कटिहार और सहरसा से आनंद विहार जैसी महत्वपूर्ण लाइनें शामिल हैं। इसके अलावा, स्थानीय यात्रियों के लिए तिलक ब्रिज से मुरादाबाद के बीच एक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।

प्रमुख ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:

ट्रेन नंबररूट (कहाँ से कहाँ तक)
04616/15फिरोजपुर कैंट - दानापुर - फिरोजपुर कैंट
04312/11योगनगरी ऋषिकेश - कोलकाता - योगनगरी ऋषिकेश
04614/13अमृतसर - कटिहार - अमृतसर
04412/11तिलक ब्रिज - मुरादाबाद - तिलक ब्रिज
05575/76सहरसा - आनंद विहार - सहरसा
05579/80पूर्णिया कोर्ट - आनंद विहार - पूर्णिया कोर्ट

मुरादाबाद बना मुख्य जंक्शन

इन सभी छह ट्रेनों का मुरादाबाद होकर गुजरना इस रूट के यात्रियों के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है। मुरादाबाद मंडल अब एक प्रमुख ट्रांजिट पॉइंट के रूप में उभरा है, जहाँ से गुजरने वाली कुल 24 स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लिए विकल्पों की झड़ी लगा रही हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वे लगातार भीड़ की निगरानी कर रहे हैं और यदि जरूरत पड़ी, तो आने वाले दिनों में और भी फेरे बढ़ाए जा सकते हैं ताकि किसी भी यात्री को स्टेशन पर परेशान न होना पड़े।

Updated on:
21 Feb 2026 03:55 pm
Published on:
21 Feb 2026 03:30 pm