UP Weather: उत्तर प्रदेश में लगातार सर्दी बढ़ रही है। कोहरा भी लगातार बढ़ रहा है। जिस वजह से विजिबिलिटी शून्य हो गई है।
UP Weather News: यूपी में धूप निकलना बंद हो चुकी है। बर्फीली हवाएं चल रही है। लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से घना कोहरा होने का लगातार अलर्ट जारी है। इस अलर्ट का मतलब है कि रात और सुबह के वक्त जितना हो सके सफर करने से बचें और खुद को सर्दी से बचाने के हर संभव इंतजाम करें।
बारिश की चेतावनी
यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। राजधानी लखनऊ समेत तमाम इलाकों में ठंड के साथ-साथ सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से लोगों को चलने में भी दिक्कतें आ रही हैं। मौसम विभाग ने इस बीच उत्तर प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में 30 दिसंबर से दो जनवरी के बीच हल्की बारिश होने जा रही है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है।
कोहरा और घना होगा
लखनऊ का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। जबकि हरदोई का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 16 डिग्री सेल्सियस और अयोध्या का भी 15 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा आगरा और अलीगढ़ का भी अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इन जिलों का न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। ऐसे में नए साल से पहले तापमान में और गिरावट होगी। कोहरा और घना होगा। जिससे लोगों को दिक्कत होगी।
कोहरे से ट्रेन फ्लाइट और बस प्रभावित
उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे घने कोहरे की वजह से प्रदेश की ज्यादातर फ्लाइट, ट्रेन और बस या तो लेट चल रही हैं या फिर प्रभावित हो रही हैं। ज्यादातर फ्लाइट रात की खास तौर पर निरस्त हो रही हैं। यही नहीं रात में चलने वाली ट्रेन भी लगातार या तो निरस्त हो रही हैं या फिर यात्रियों को देर से पहुंचा रही हैं।
आज आपके जिले का तापमान
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 8 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा। जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से लेकर 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से लेकर 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
नोएडा और गाजियाबाद का मौसम
आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 20 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।