मुरादाबाद

मुरादाबाद की मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पड़ोसियों के मकान तक पहुंचीं लपटें, कई जिलों की दमकल टीम ने मिलकर आग पर काबू पाया

Candle Factory Fire: मुरादाबाद में मोमबत्ती की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग बुझाने के लिए दमकल की कई टीमें घंटों तक राहत और बचाव कार्य में जुटी रहीं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
2 min read
Aug 01, 2026
Moradabad Fire
मुरादाबाद की मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग (ANI Photo)

Moradabad Fire News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार को कृष्णा कॉलोनी स्थित एक मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास घना धुआं फैल गया। आग की गंभीरता को देखते हुए जिले के अलावा रामपुर और संभल से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। देर तक राहत और बचाव अभियान जारी रहा।

पड़ोसी मकान तक पहुंचीं लपटें

जानकारी के अनुसार, बुध बाजार निवासी अभिषेक अग्रवाल की मोम की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग इतनी तेज हो गई कि इसकी लपटें पड़ोसी सागर सक्सेना के मकान तक पहुंच गईं। आग फैलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आग लगने के बाद लोगों ने घरों में रखे गैस सिलिंडर भी बाहर निकाल लिए।

मौके पर पहुंचे डीएम और एसएसपी

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। हालात का जायजा लेने के लिए डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसएसपी सतपाल अंतिल भी घटनास्थल पहुंचे। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे, लेकिन मोम और अन्य ज्वलनशील सामग्री अधिक होने की वजह से आग तेजी से फैलती रही।

700 मीटर दूर से पहुंचाया गया पानी

जिस स्थान पर फैक्ट्री स्थित है, वहां तक पहुंचने का रास्ता काफी संकरा है। इसी कारण दमकल की गाड़ियों को अंदर ले जाना संभव नहीं हो सका। दमकलकर्मियों ने इंटर कॉलेज परिसर में गाड़ियां खड़ी कर करीब 700 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई और उसी के जरिए फैक्ट्री तक पानी पहुंचाया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

राहत कार्य जारी, हताहत होने की सूचना नहीं

कृष्णा कॉलोनी स्थित स्थानीय मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर दमकलकर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बुझने के बाद प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुट गया है। साथ ही आग लगने के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Updated on:
01 Aug 2026 08:04 am
Published on:
01 Aug 2026 08:04 am
Also Read
View All
सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी