मुरादाबाद

मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रौंदा, 2 की मौत, 14 घायल

Moradabad Accident: मुरादाबाद के मैनाठेर क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने भात से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए।

2 min read
मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा..

Moradabad Accident 2 Dead:उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के थाना मैनाठेर क्षेत्र में मुरादाबाद-संभल मार्ग पर डींगरपुर-असदपुर के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। भात कार्यक्रम से लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली में सवार लोग सड़क पर जा गिरे और चीख-पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें

बुजुर्ग के दाह संस्कार लौट रहे इकलौते बेटे और 2 दामादों की मौत, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

भात से लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोग एक पारिवारिक भात कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में अचानक मिट्टी से भरे तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर दो की मौत, 14 घायल

इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। घायलों को सड़क से उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एसपी देहात ने लिया जायजा, जांच जारी

हादसे की जानकारी मिलते ही एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

परिवारों में पसरा मातम

इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और घायलों के बेहतर इलाज की मांग की है, ताकि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।

Also Read
View All