मुरादाबाद

मुरादाबाद की मस्जिद में नमाज के बीच भिड़े दो गुट, जमकर चली बेल्टें, नमाजियों में मची अफरा-तफरी

Moradabad News: मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र की शिया मस्जिद में नमाज के दौरान मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो युवकों के बीच हाथापाई हुई और एक युवक ने बेल्ट से हमला कर दिया।

2 min read
मुरादाबाद की मस्जिद में नमाज के बीच भिड़े दो गुट | AI Generated Image

Moradabad Mosque Fight: मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में स्थित एक शिया मस्जिद में नमाज के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मामूली कहासुनी ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। यह घटना कोतवाली मुगलपुरा के पीछे स्थित मस्जिद परिसर में हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा कर रहे थे। अचानक हुए विवाद ने इबादत के माहौल को तनावपूर्ण बना दिया और कुछ देर के लिए परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

ये भी पढ़ें

Rampur: डंपर की टक्कर से चलती कार बनी आग का गोला, मां-बेटे की जिंदा जलकर मौत; परिवार पर टूटा कहर

बच्चे के टकराने से शुरू हुई कहासुनी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नमाज के दौरान एक बच्चे के टकरा जाने को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई। शुरुआत में मामला सामान्य बहस तक सीमित था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच बढ़ती तीखी नोकझोंक ने देखते ही देखते हाथापाई का रूप ले लिया। मस्जिद में मौजूद अन्य लोग स्थिति को संभालने का प्रयास करते रहे, लेकिन युवकों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

बेल्ट निकालकर किया गया हमला

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों युवक एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इसी दौरान एक युवक बेल्ट निकालकर दूसरे युवक पर वार करता नजर आता है। मारपीट के बीच मस्जिद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते रहे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ पोस्ट में विवाद की वजह मिठाई को लेकर बताई जा रही है, तो कुछ में तकबीर या अजान देने को लेकर झगड़े की बात कही जा रही है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि विवाद की असली वजह बच्चे के टकराने से शुरू हुई।

पुलिस की कार्रवाई

कोतवाली मुगलपुरा प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यह घटना 20 फरवरी की है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर