मुरादाबाद

फ्रीजर में डाल दिया 15 दिन का बेटा; ‘ममता की मूरत’ ने क्यों किया क्रूर कांड?

Uttar Pradesh News: एक मां ने अपने 15 दिन के बेटे को फ्रीजर में डाल दिया। जिसके बाद बच्चे के रोने की आवाज परिजनों ने सुनी। जानिए पूरा मामला क्या है?

less than 1 minute read
फ्रीजर में डाल दिया मां ने 15 दिन का बेटा; फोटो सोर्स-Ai

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने 15 दिन के बेटे को फ्रीजर में डाल दिया। बच्चा जब रोने लगा तो परिजनों ने उसकी आवाज सुनी।

ये भी पढ़ें

अब राशिद की खैर नहीं! 2 बच्चों के बाप ने 8 महीनों तक लगातार 11 साल की बच्ची से की दरिंदगी; वीडियो भी बनाया

महिला को है पोस्टपार्टम साइकोसिस

पूरा मामला मुरादाबाद जिले के करुला इलाके का बताया जा रहा है। डॉक्टर्स की माने तो जिस महिला ने ऐसा किया वह मानसिक रूप से बीमार है। 15 दिन पहले ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। प्रसव के बाद महिला को पोस्टपार्टम साइकोसिस (Postpartum Psychosis)नामक बीमारी हो गई। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है।

मुरादाबाद में बच्चे को फ्रीजर में मां ने लिटाया

बताया जा रहा है कि महिला बच्चे को फ्रीजर में लिटाकर सोने चली गई। इसके कुछ देर बाद बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। बच्चे के रोने की आवाज सुन परिजन कमरे में पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चे को फ्रीजर में देखा। तुरंत बच्चे को फ्रीजर से बाहर निकाला गया।

इस समय महिला महिला का वास्तविकता से संपर्क नहीं

डॉ. कार्तिकेय (मनोरोग विशेषज्ञ) ने महिला के परिवार वालों को बताया की उसे पोस्टपार्टम साइकोसिस बीमारी है। जिसकी वजह से इस समय महिला का वास्तविकता से कोई संपर्क नहीं है। महिला ने अवसाद में होने के कारण ऐसा किया।

ये भी पढ़ें

‘जिंदा रहना चाहती हो तो दो 500 करोड़’, महिला जज से मांगी गई रंगदारी; खूंखार डाकू…

Updated on:
07 Sept 2025 05:56 pm
Published on:
07 Sept 2025 05:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर