मुरादाबाद

मुरादाबाद पीएसी में दर्दनाक घटना: बहनों की शादी के 3 दिन बाद सिपाही ने दी जान, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Moradabad News: मुरादाबाद की नौंवी पीएसी वाहिनी में तैनात सिपाही विकास गौतम ने अपने सरकारी आवास में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बहनों की शादी के कुछ दिन बाद ड्यूटी पर लौटे जवान की इस घटना से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।
2 min read
moradabad pac constable suicide case
मुरादाबाद पीएसी में दर्दनाक घटना..

PAC Constable Suicide Case:मुरादाबाद पीएसी परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब नौंवी वाहिनी में तैनात एक सिपाही का शव उसके सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान विकास गौतम के रूप में हुई है, जो प्रशिक्षक सिपाही के पद पर तैनात थे और जवानों को ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

बहनों की शादी के बाद लौटे थे ड्यूटी पर

जानकारी के मुताबिक, विकास गौतम मूल रूप से मेरठ जिले के किठौर थाना क्षेत्र के भटीपुरा गांव के रहने वाले थे। वह हाल ही में अपनी दो बहनों की शादी कराकर लौटे थे। एक अप्रैल को शादी समारोह संपन्न हुआ था और तीन अप्रैल को वह ड्यूटी पर वापस आ गए थे। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद यह दुखद घटना सामने आने से सभी स्तब्ध हैं।

सुबह की दिनचर्या के बाद उठाया खौफनाक कदम

सोमवार सुबह रोज की तरह विकास गौतम प्रशिक्षण मैदान में पहुंचे और प्रशिक्षु सिपाहियों की गणना की। इसके बाद उन्होंने साथियों से कपड़े बदलकर आने की बात कही और अपने आवास की ओर चले गए। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनका आखिरी कदम होगा। कुछ समय बाद जब वह वापस नहीं लौटे, तो साथियों को शक हुआ।

बंद कमरे ने बढ़ाई चिंता

इसी दौरान उनके साथ रहने वाले साथी विपिन कुमार, जो करीब दस दिन की छुट्टी के बाद लौटे थे, जब आवास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास के जवानों को बुलाया और सभी ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए।

दरवाजा खुलते ही सामने आई दर्दनाक सच्चाई

कमरे के अंदर विकास गौतम फंदे से लटके हुए मिले। साथियों ने तुरंत उन्हें नीचे उतारा और अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद सिविल लाइंस पुलिस को करीब 12:40 बजे घटना की जानकारी दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं कोई मानसिक दबाव या अन्य वजह तो इसके पीछे नहीं थी। इस घटना ने पूरे पीएसी परिसर को झकझोर कर रख दिया है और जवानों के बीच शोक की लहर है।

Updated on:
06 Apr 2026 07:18 pm
Published on:
06 Apr 2026 07:18 pm
Also Read
View All
सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी