Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद SSP सतपाल अंतिल ने बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए रातभर 10 से ज्यादा टीमों को गठित कर दौड़ाए रखा। एसएसपी खुद तड़के 5 बजे तक इस केस की मॉनीटरिंग करते रहे। बच्चे की लोकेशन मिलने के बाद ही पुलिस ने राहत की सांस ली।
Moradabad News: पुलिस ने मुरादाबाद के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से लेकर सहारनपुर तक लगभग 180 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। लापता हुआ बच्चा मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र का नक्श कुमार पुत्र निपेंदर कुमार था, जिसको पुलिस ने रोहतक से सकुशल बरामद कर लिया है।
नक्श ने बताया कि मां अमृता रानी ने उसको किसी बात पर डांट दिया था, जिसको बाद वह घर से नाराज होकर निकल गया था। फिर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचा और अमृतसर जाने वाली ट्रेन में बैठ गया था, इसके बाद वह सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा और फिर वहां से रोहतक चला गया था।
मुरादाबाद SSP सतपाल अंतिल के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और रात को ही अंबाला पहुंचकर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बच्चे को पाकर मां ने कहा कि SSP मेरे लिए भगवान बनकर आए, जो कुछ ही घंटों में मेरे बच्चे को सकुशल ढूंढ निकाला।