मुरादाबाद

VIDEO: रामपुर में मुस्लिमों ने पाकिस्तान का जनाजा निकालकर किया दफन

यहां मु्स्लिम समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान का जनाजा निकालकर हाफिज सईद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

2 min read

रामपुर। मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली खान ने मंगलवार को अपने सैकड़ों मुस्लिम साथियों के साथ पाक का जनाजा निकालकर किले के मैदान में दफन कर पाक को ललकारते हुए कहा कि अगर हाफिज सईद अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया तो हमारे देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के रामपुर ज़िले के मुसलमानों का जूता ही उसके लिए काफी है।

ये भी पढ़ें

UP Board Exam: रामपुर में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में खुला विज्ञान का पेपर

दरअसल पाक सेना की ओर से एलओसी पर हिन्दुतानियों के साथ घुसपैठ करके अटैक करते हैं। उससे बाज़ आ जाएं वरना समझो हाफिज सईद एक दिन हम भारतीय करांची और लाहौर में भी तिरंगा फहराने आएंगे और तिरंगा फहराएंगे।

नगर के सैकड़ों मुसलमान भाई आज पाक के जनाजे में शरीक हुए हैं। मंगलवार को पाकिस्तान के विरोध में एकत्रित होकर मुस्लिम समुदाय के लोग पाक का जनाजा निकालते हुए नगर की मेन सड़क से होते हुए किले के मैदान पहुंचे जहां पर एक कब्र खोदी गई और उसमें पाक के जनाजे को दफन किया गया। हलांकि दफन करने के बाद कोई दुआ या बद्दुआ नहीं पढ़ी गई। दफन के बाद सभी लोग अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए।

कौन हैं फरहत अली
फरहत अली अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। ये अक्सर पाक को सबक सिखाने के लिए कोई न कोई कार्यक्रम करते ही रहते हैं। उसी क्रम में उन्होंने पाक का जनाजा दफन करते हुए पाक के आतंकी सरगना हाफ़िज़ सईद को ललकारा है कि वह अपनी नापाक हरकतों से बाज आये वरना अंजाम बुरा होगा।

ये भी पढ़ें

राजस्थानी कथाकारों के लिए शुरू होगा बैजनाथ पंवार कथा साहित्य पुरस्कार
Published on:
20 Feb 2018 09:21 pm
Also Read
View All