मेरठ। एक महिला ने अपने आप को शाह नवाब खानदान की बताकर महानगर की एक पॉश कालोनी में ऐसा रूतबा कायम किया कि उसकी बात पर सभी लोग विश्वास करने लगे। वह कालोनी में किसी के घर जाती तो मोबाइल पर विदेश में कॉल लगाकर बात करती। कालोनी की अन्य महिलाओं पर रौब गालिब करती कि उसके पति और बाप का विदेश में बड़ा बिजनेस है।