मुरादाबाद

UP Rains: सोमवार से फिर बदलेगा यूपी का मौसम, 35 जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें IMD अपडेट

Rain alert in uttar pradesh: यूपी के मुरादाबाद में मौसम का मिजाज बदल रहा है। तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। इसी के साथ कई इलाकों में बारिश और बादलों की मौजूदगी से तापमान में गिरावट की उम्मीद है। सोमवार को मुरादाबाद समेत कई जगह पर बारिश होने के आसार हैं।

less than 1 minute read
UP Rains: सोमवार से फिर बदलेगा यूपी का मौसम..

Rain alert in 35 districts of uttar pradesh: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी कर दिया जाता है तो कभी मौसम पूरी तरह से साफ बना रह रहा है। हालांकि, आज से दो दिनों के लिए प्रदेश में तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ प्रदेश में छिटपुट बारिश का अंदेशा जताया गया है।

गरज-चमक के साथ बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 17 मार्च को प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। 18 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है।

तापमान में आएगी गिरावट

मार्च महीने के आखिर में भी एक बार पश्चिमी विक्षोभ बनेगा। अप्रैल और मई में भी चार से पांच विक्षोभ बनेंगे। अप्रैल में वर्षा हुई तो गेहूं की फसल को नुकसान होगा। ऐसे में मार्च के महीने में फिर तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर ताजा अपडेट सामने आ गया है। मिली जानकारी क अनुसार यूपी में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की लगातार गिरावट आएगी। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

Also Read
View All

अगली खबर