मुरादाबाद

BIG BREAKING: शमी की पत्नी हसीन जहां बेटी के साथ पहुंची ससुराल

हसीन जहां बेटी आयरा और वकील जाकिर हुसैन के साथ शमी के पैतृक गांव सहसपुर पहुंच गयीं।
2 min read
moradabad

अमरोहा: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शमी की मुश्किलें अब एक बार फिर बढ़ने जा रहीं हैं। शमी का उनकी पत्नी हसीन जहां से विवाद चला आ रहा है। इसमें आज सुबह उस समय नया मोड़ आ गया जब उनकी पत्नी हसीन जहां बेटी आयरा और वकील जाकिर हुसैन के साथ शमी के पैतृक गांव सहसपुर पहुंच गयीं। हसीन जहां सामान सहित अपनी ससुराल पहुंची हैं। मार्च से विवाद के बाद पहली बार हसीन जहां अपनी ससुराल अकेले ससुराल पहुंची हैं। जबकि शमी अभी आई पी एल में खेल रहे हैं। हसीन जहां सीधे घर में दाखिल हो गयीं उन्होंने अभी मीडिया से कोई बात नहीं की है। लेकिन उनके तेवर देख लग रहा है कि इस बार वे ज्यादा आक्रामक हो सकती हैं।

मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां में विवाद मार्च के पहले सप्ताह में जगजाहिर हुआ। जब हसीन जहां ने अपने फेसबुक एकाउंट से शमी को लेकर कई निजी बातें लिखीं। यही नहीं हसीन जहां ने शमी के कई लड़कियों से संबंधों को लेकर भी हमला किया। जिसमें शुरू से अभी तक शमी सफाई देते रहे हैं। हसीन जहां ने शमी पर मैच फिक्सिंग जैसा संगीन आरोप भी लगाया था। जिसमें बीसीसीआई ने जांच भी की और शमी को क्लीन चिट भी दी। इसके बाद शमी हसीन जहां पर हावी हो गए और फिर उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं दी। जबकि हसीन जहां लगातार शमी पर सोशल मीडिया के जरिये आरोप लगाती रहीं।


शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच इस तरह विवाद के बाद उनके परिवार के नजदीकी लोगों ने दोनों की बीच सुलह कराने की भी कोशिश की थी। लेकिन हसीन ने आक्रामक तेवर अपनाए रखा और शमी सहित उनके भाई पर कोलकाता में मुकदमा भी दर्ज करवा दिया था। जिसकी जांच करने कोलकाता पुलिस शमी के गांव सहसपुर भी पहुंची थी। लेकिन इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Published on:
06 May 2018 11:28 am
Also Read
View All
अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी

सपा के गढ़ मुरादाबाद में ओवैसी की रैली, 25 जुलाई को जामा मस्जिद मैदान में मुस्लिम समाज को देंगे संदेश