1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉटन कारखाने में लगी भीषण आग,पचास लाख का हुआ नुकसान

काटन वेस्ट के कारखाने में गुरुवार को देर रात लगभग 11 बजे अचानक आग लग गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 4 May 2018, 5:40 PM IST

moradabad

अमरोहा: जनपद के मोहल्ला नई बस्ती तलवार में उस समय हडकंप मच गया जब यहां स्थित काटन वेस्ट के कारखाने में गुरुवार को देर रात लगभग 11 बजे अचानक आग लग गई। कारखाने में आग लपटें उठती देखकर लोगों ने इसकी सूचना कारखाना मालिक और पुलिस को दी। साथ ही मोहल्ले के लोगों और फायर ब्रिगेड के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन ऊंची उठती आग की लपटों से सभी बेबस दिखे। अग्निकांड में पचास लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

कैराना उपचुनाव को लेकर भाजपा की हाईलेवल मीटिंग

बेटे का शव पाने के लिए सात महीने तक तड़पती रही, पढ़िए इस मां की कहानी

राख में तब्दील हो गया कारखाना

यहां बता दें कि शहर के मोहल्ला नई बस्ती तलवार में हनीफ का कॉटन वेस्ट कारखाना है। रात करीब 11 बजे आसपास के लोगों ने कारखाने में आग की लपटें उठती देखी। यह देखकर लोगों में खलबली मच गई। आनन फानन में कारखाना मालिक के साथ पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों के साथ लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग की ऊंची लपटों के आगे उनकी एक न चली। देखते ही देखते कारखाना राख में तब्दील हो गया।

लोकसभा उपचुनाव के लिए पुलिस का यह है एक्शन प्लान

अगर दुकानदार ने आपसे की ठगी तो फोन से ही यहां करें शिकायत, ले सकते हैं लाखों का हर्जाना

50 लाख का हुआ नुकसान

वहीँ उधर कारखाना मालिक हनीफ का कहना है कि वह रोजाना की तरह शाम को कारखाना बंद करके अपने घर चले गए। किसी ने देररात कारखाने में आग लगा दी है। आग से 50 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हो गया है। हनीफ के मुताबिक आग के पीछे किसी की शरारत भी हो सकती है,इसलिए जांच के लिए इस बारे में पुलिस से भी शिकायत की गई है।

लोकसभा चुनाव से पहले इस सीट को जीतने पर बीजेपी में मंथन हुआ शुरू

महंगे शौक पूरा करने की लत में पहुंच गए जरायम के दुनिया में,फिर ....

नहीं हुई कोई जनहानि

स्थानीय लोगों के मुताबकि चूंकि आग रात में लगी थी,अगर यही काण्ड दिन में या शाम के समय होता जब यहां कारीगर और तमाम लोग रहते हैं। तब बड़ा हादसा हो सकता था। इसलिए गनीमत रही कि इसमें किसी की जान नहीं गयी।