Sonakshi Sinha ने ट्व‍िटर हैंडल @sonakshisinha पर ट्वीट कर धोखाधड़ी के आरोपों का दिया जवाब 2 अगस्‍त को रिलीज हाेने वाली है Sonakshi Sinha की फिल्म Khandaani Shafakhana Sonakshi Sinha के घर Mumbai पहुंची थी Moradabad Police
मुरादाबाद। फिल्म एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल @sonakshisinha पर ट्वीट कर धोखाधड़ी के आरोपों का जवाब दिया। गुरुवार को धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ करने के लिए मुरादाबाद पुलिस (Moradabad Police) बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के मुंबई स्थित आवास पर पहुंची थी।
घर पर नहीं मिली थीं Sonakshi Sinha
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की फिल्म खानदानी शफाखाना (Khandaani Shafakhana) 2 अगस्त को रिलीज हाेने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी सामने आया है। इस बीच मुरादाबाद पुलिस एक केस के सिलसिले में पूछताछ करने के लिए 11 जुलाई को सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के घर मुंबई (Mumbai) पहुंची थी। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) उस वक्त मुंबई (Mumbai) में घर पर नहीं थीं। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपने ट्विटर हैंडल @sonakshisinha पर ट्वीट कर उनकी छवि को खराब करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें:Sonakshi Sinha से पूछताछ करने mumbai पहुंची मुरादाबाद पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला
यह ट्वीट किया
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने ट्वीट किया, अपने वादे पर खरा नहीं उतरने वाला एक इवेंट आर्गेनाइजर सोच रहा है कि वह मीडिया में मेरी क्रिस्ट क्लीयर इमेज को खराब कर पैसे बना सकता है। मामले में चल रही जांच में मेरी तरफ से अथॉरिटीज को पूरा सहयोग किया जा रहा है। मैं मीडिया से अनुरोध करती हूं कि एक बेशरम शख्स के बेबुनियाद आरोपों को हवा न दे।
यह है आरोप
दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) पर आरोप है कि उनको सितंबर 2018 में एक इवेंट में परफॉर्म करना था। इसके लिए उन्होंने 24 लाख रुपए भी लिए थे लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं। इससे कार्यक्रम के आयोजकों काे बड़ा नुकसान हुआ था। इसके बाद मुरादाबाद के इवेंट ऑर्गेनाइजर ने 420 और 406 की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कराया था।