मुरादाबाद

Moradabad Election 2024 Result: मुरादाबाद में सपा की रुचिवीरा जीतीं, पहली महिला सांसद बनने का गौरव हुआ हासिल

Moradabad News: मुरादाबाद लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी रुचिवीरा चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने भाजपा के सर्वेश सिंह को एक लाख से अधिक मतों से हराया है।

less than 1 minute read
Moradabad Election 2024 Result

Moradabad Election 2024 Result: मुरादाबाद लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी रुचिवीरा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सर्वेश सिंह को एक लाख से अधिक वोटों से हराया। जीत के बाद उन्होंने जनता का आभार जताया। कहा कि वह मुरादाबाद के विकास के लिए कार्य करेंगी।

सपा की प्रत्याशी रुचिवीरा को 636733 वोट हासिल हुए। भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 530176 वोट मिले हैं। इसके अलावा मोहम्मद इरफान को 92116 वोट मिले हैं। रुचिवीरा ने सर्वेश सिंह को 106557 वोटों से हराया।

मंडी समिति में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलेट इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू हुई। शुरुआत से ही सपा प्रत्याशी लगातार आगे रही। दोपहर 12 बजे तक वह 35770 वोटों से आगे चल रही थी।

दूसरे नंबर सपा के प्रत्याशी सर्वेश सिंह को 117410 मत मिल चुके थे।मुरादाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर थी। सपा प्रत्याशी के जीतने के साथ ही मुरादाबाद में इतिहास रच गया है। उन्हें आजादी के बाद पहली महिला को सांसद बनने का गौरव भी हासिल हुआ है।

Updated on:
04 Jun 2024 06:45 pm
Published on:
04 Jun 2024 06:44 pm
Also Read
View All
ओपी राजभर ने खड़ी की अपनी राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना, नीली वर्दी से लेकर रैंक-सिस्टम तक, राजनीतिक गलियारों में हलचल

यूपी में मौत वाला ढाबा: नशीला खाना खिलाकर ड्राइवरों को लूटा, एक की गई जान; वेटर की खौफनाक साजिश

सॉरी बोल… नहीं तो जान जाएगी: मुरादाबाद में दोस्तों की हैवानियत, 21 वर्षीय प्रिंस को पीटा, सीने पर सटाकर मार दी गोली

पांच राज्यों में पीछा, डेढ़ लाख नंबर खंगाले… आखिरकार धरे गए एटीएम उखाड़ने वाले; तिहाड़ गैंग का कनेक्शन आया सामने

यूपी में कड़ाके की सर्दी: नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई जिलों में दृश्यता 50 मीटर; कोहरे के साथ तापमान में भारी गिरावट

अगली खबर