Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने महिला सुरक्षा के लिए खास डिवाइस तैयार किए हैं। ये खास तौर पर बनाए गल्व्स हैं जो छेड़छाड़ करने वालों को 420 वोल्ट का झटका लगा सकते हैं।
Moradabad News Today: विज्ञान मानव के लिए वरदान है। विज्ञान ने मनुष्य को उसकी अज्ञानता को दूर भगाने व उसकी मुश्किलों को कम करने में सार्थक भूमिका निभाई है। विज्ञान ने हमारे जीवन में भारी परिवर्तन लाया है। कुछ लोग ऐसे हैं जो विज्ञान से दोस्ती कर समाज को कुछ नया देने के प्रयास में लगे हुए हैं। इन्हीं में से एक हैं निवासी भारत सैनी। लगातार विज्ञान के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।
बनाए यूनिक ग्लब्स
मुरादाबाद (Moradabad) में सरस्वती विद्या मंदिर, गुलाबबाड़ी में 11वीं के छात्र भारत सैनी ने यूनिक ग्लब्स (Unique Gloves) तैयार किया है। अकेला महसूस होने पर छात्राएं इन्हें पहनकर शोहदों से निपट सकेंगी। इन ग्लब्स को तैयार करने में तीन से चार सप्ताह लगे हैं। ग्लब्स पहनने वाले की पूरी सेफ्टी को ध्यान रखकर इस ग्लब्स को बनाया गया है। चार लेयर वाले ग्लब्स में दो लेयर के बाद एक ऐसी डिवाइस को लगाया गया है कि अगर कोई भी व्यक्ति इस ग्लब्स पहनने वाले को स्पर्श करेगा तो उसे 420 वोल्ट का झटका लगेगा, जबकि भारत के छोटे भाई उजाला सैनी ने इसी तरह हाईटेक इलेक्ट्रिक शॉट यंत्र का मॉडल तैयार किया है। इसे वाहन पर लगाया जाएगा, जिससे ये यंत्र वाहन चोरी होने से बचा लेगा।
बनाई ऐसी डिवाइस बिजली का नहीं होगा प्रयोग
इसी तरह सरस्वती विद्या मंदिर, गुलाबबाड़ी के छात्र गोविंदनगर निवासी मयंक शर्मा ने हाल ही में विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर मुरादाबाद (Moradabad) जिले का नाम रोशन कर दिया था। मयंक अपने 11 मॉडलों को लेकर हमेशा से चर्चा में रहे हैं। मयंक ने नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए पर मॉडल तैयार किया है। इसमें गणित और भौतिक विज्ञान जैसे कठिन विषयों को में प्रयोगों के माध्यम से सिखाने का प्रयास किया है। वहीं दूसरा मॉडल एयर प्रेशर फाउंटेन, किसानों को सिंचाई करने में आ रही पानी की समस्या दूर करने के लिए तैयार किया है। यह बिना बिजली के केवल वायुदाब से चलता है। इसमें बिजली का प्रयोग नहीं होगा।