मुरादाबाद

UP Weather Rain: यूपी में इस दिन से फिर एक्टिव होगा मॉनसून, होगी झमाझम बारिश, जानें IMD अपडेट

UP Weather Rain News: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई के बाद यूपी में फिर से मानसून ऐक्टिव होगा। जिसके बाद अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।
less than 1 minute read
There will be heavy rain in UP from July 20
UP Weather Rain Update

UP Weather Rain Update: यूपी में फिर से गर्मी सताने लगी है। बीते दो दिनों में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की भविष्यवाणी के बाद भी आसमान से छींटे नहीं पड़े। हालांकि कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 2 से 3 तीनों तक पूरे यूपी में बारिश की उम्मीद दिखाई दे रही है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई के बाद यूपी में फिर से मानसून थोड़ा होगा। तब कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि अच्छी बारिश की उम्मीद जुलाई के अंतिम सप्ताह में दिखाई दे रही है। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून अपनी सामान्य स्थिति से अब दक्षिण की ओर शिफ्ट हो गया है, जिससे पूरे यूपी में बारिश पर ब्रेक लग गया है और तापमान में भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है।

बता दें कि बीते बुधवार यानी 17 जुलाई को यूपी के 12 जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। बाकी के अन्य जिलों में धूप और उमस भरी गर्मी पूरे दिन लोगों को सताती रही। उधर दूसरी तरफ पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में नदिया उफान पर हैं।

Updated on:
19 Jul 2024 06:46 am
Published on:
19 Jul 2024 06:46 am
Also Read
View All
अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी

सपा के गढ़ मुरादाबाद में ओवैसी की रैली, 25 जुलाई को जामा मस्जिद मैदान में मुस्लिम समाज को देंगे संदेश