मुरादाबाद

सहेली बनी हमसफर ! बुआ के घर पनपा प्यार, परिवार की परवाह किए बिना रचाई शादी

Moradabad News : मुरादाबाद में दो युवतियों ने समाज और परिवार की बंदिशें तोड़कर शादी रचा ली। सुरक्षा की मांग को लेकर खुद थाने पहुंचीं, कोर्ट में दर्ज हुए बयान।

2 min read
मुरादाबाद में दो युवतियों ने परिवार से बगावत कर रचाई शादी ,फोटो सोर्स -AI

Moradabad News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से प्यार और बगावत का एक मामला सामने आया है, जिसने पुलिस प्रशासन और परिजनों के होश उड़ा दिए हैं। यहां समाज और परिवार की बंदिशों को तोड़ते हुए दो युवतियों ने एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेकर शादी रचा ली। मामला तब खुला जब दोनों युवतियां अपनी सुरक्षा की गुहार लेकर खुद थाने पहुंच गई।

ये भी पढ़ें

सोशल मीडिया पर हुआ प्यार… दुबई छोड़ गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा यार, लेकिन बन गया मुस्लमान

बुआ के घर से शुरू हुआ था प्यार का सिलसिला

यह पूरा मामला मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है । यहां की रहने वाली एक युवती करीब एक साल पहले रामपुर जिले के टांडा क्षेत्र में अपनी रिश्ते की बुआ के घर गई थी। वहीं उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाली एक दूसरी युवती से हुई। देखते ही देखते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। केवल पांच दिनों में दोनों के बीच इतना गहरा प्यार हो गया कि साथ जीने-मरने और शादी करने की कसमें खा ली

घर से भागकर रचाई शादी, फिर पहुंचीं थाने

31 जनवरी की सुबह दोनों युवतियां अपने-अपने घर से अचानक लापता हो गई। मुरादाबाद की युवती के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने युवतियों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन सोमवार को दोनों युवतियां शादी रचाकर खुद थाने पहुंच गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहती हैं।

परिजनों की मिन्नतें नाकाम, जिद पर अड़ीं युवतियां

जैसे ही युवतियों के थाने पहुंचने की जानकारी मिली , परिजन जल्दी- जल्दी में थाने पहुंचे और युवतियों को काफी समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन युवतियां अपने परिवार से बात करने तक से इनकार कर दिया। युवतियों ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की।

कोर्ट में दर्ज हुए बयान

भगतपुर थाना क्षेत्र की मानपुर चौकी के प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि युवतियों को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब वे नहीं मानीं तो उन्हें सुरक्षा के लिहाज से फिलहाल वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां उनके बयान दर्ज कराए गए हैं। अब इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

कफन के नाम पर 3 हजार रुपये की मांग: पैसे नहीं दिए तो नग्न ही दे दी लाश; वीडियो वायरल

Also Read
View All

अगली खबर