मुरादाबाद

UP News: संभल के बाद अब इस जिले में प्राचीन कुएं की खोदाई, लोगों में खुशी की लहर

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बाद अब मुरादाबाद में प्राचीन कुएं की खुदाई शुरू हो गई है। प्रशासनिक टीम ने जेसीबी मशीन से कुएं की खुदाई करानी शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
UP News Digging of ancient well started in Moradabad
UP News: संभल के बाद अब इस जिले में प्राचीन कुएं की खोदाई..

UP News: मुरादाबाद जिले के गांव रतनपुर कलां में प्रशासनिक टीम ने जेसीबी मशीन से प्राचीन कुएं की खुदाई कराना शुरू की दी है। गांव रतनपुर कलां के लोगों ने 24 दिसंबर को एसडीएम बिलारी को प्रार्थना पत्र देकर कुआं खोदने की मांग की थी।

भारी पुलिस बल रहा तैनात

आपको बताते चलें कि संभल जिले के बाद मुरादाबाद में प्राचीन कुएं की खोदाई का काम शुरू हो गया है। बुधवार की सुबह लगभग 6 बजे रतनपुर कला गांव के शिव मंदिर के बाहर स्थित प्राचीन कुएं की खोदाई का काम शुरू किया गया। मौके पर प्रशासनिक टीम और भारी पुलिस बल तैनात रहा है।

गांव में पूरी तरह शांति

मुरादाबाद के गांव के हिंदू पक्ष ने प्राचीन कुएं को दूसरे पक्ष पर बंद करने का आरोप लगाया था। आरोप था कि इस कुएं को पाट दिया गया है। इसके बाद उन्होंने कहा था कि हमारे धार्मिक कार्य इस कुएं पर होते थे। जो इसको पटने के बाद बंद हो गए हैं। वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया गांव में पूरी तरह शांति है। किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।

Updated on:
08 Jan 2025 06:11 pm
Published on:
08 Jan 2025 06:11 pm
Also Read
View All
अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी

सपा के गढ़ मुरादाबाद में ओवैसी की रैली, 25 जुलाई को जामा मस्जिद मैदान में मुस्लिम समाज को देंगे संदेश