मुरादाबाद

उत्‍तर प्रदेश के इस जिले में अब दो तेंदुओं के बाद स्‍कूल पहुंचा बारहसिंगा- देखें वीडियो

रविवार को छुट्टी होने की वजह से स्‍कूल में नहीं थे बच्‍चे वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2018, 2:11 PM IST
moradabad

मुरादाबाद। शहर से सटी सीमाओं में जंगली जानवरों की आवक से आबादी वाले इलाकों में दहशत बढ़ती जा रही है। पिछले सप्ताह भर में दो तेंदुए आने से खलबली मच गई थी। अब रविवार को बारहसिंगा के स्कूल में घुसने से वहां हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि रविवार को छुट्टी होने की वजह से बच्‍चे नहीं थे वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

बच्‍चे नहीं थे स्‍कूल में

रविवार दोपहर को शहर के पाकबड़ा थाना क्षेत्र स्थित संजय मंगू बढेरा स्कूल में अचानक एक बारहसिंगा घुस गया। वह स्कूल में इधर-उधर दौड़ने लगा। इससे वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। रविवार होने की वजह से स्‍कूल में बच्चे नहीं थे। कर्मचारियों ने गेट बंदकर उसे काबू में किया और वन विभाग व पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी मेंं कैद हुई पूरी घटना

यह सारी घटना स्‍कूल में लगे सीसीटीवी में भी कैद हाे गई। इसमें दिख रहा है क‍ि किस तरह बारहसिंगा स्‍कूल में घुसा और फिर वह क्‍लास में पहुंच गया। वहीं, सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी गिरीश चन्द्र जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद टीम ने बारहसिंगा को काबू में किया।

डियर पार्क में छुड़वाया गया

गिरीश चन्द्र जोशी ने बताया कि बारहसिंगा को फिलहाल रामपुर रोड स्थित डियर पार्क में छुड़वाया गया है। उनके मुताबिक, यह नर बारहसिंगा है, जो करीब आठ साल का है। यह अपने झुंड से बिछड़कर आबादी वाले इलाके में घुस आया था।

Published on: