मुरैना

मुरैना में जमीन विवाद में फायरिंग, मारपीट और फायरिंग भी हुई

Land Dispute Firing: जमीन की मेड़ पर लकड़ी गाड़ने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आए, एक व्यक्ति के हाथ में गोली लगने की खबर, मारपीट और पथराव में दो अन्य भी घायल।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2026, 9:19 PM IST
MORENA FIRING
land dispute firing fight stone pelting three injured, दो पक्षों के बीच विवाद में फायरिंग (source-Patrika)

Morena Land Dispute Firing: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पथराव और फायरिंग होने की बात सामने आई है। घटना बड़ी गांव की है जहां जमीन की मेड पर लकड़ी गाड़ने और तार फेसिंग को लेकर दो पक्षों में विवाद की शुरूआत हुई। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट, पथराव और फायरिंग होते दिख रही है। पुलिस ने वीडियो को जांच में शामिल कर लिया है।

मेड़ पर लकड़ी गाड़ने को लेकर विवाद

पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान सीता देवी और धमेंद्र सिंह सहित तीन लोगों को पत्थर और लाठी से चोट आई है। घायल पक्ष ने रामपाल सिंह, बादल सिंह, रोहित सिंह और कुलदीप सिंह पर मारपीट व फायरिंग के आरोप लगाए हैं। बताया गया है कि खेत की मेड़ पर लकड़ी गाड़ने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई शिकायत

इसी मामले में अखिल सिंह तोमर की शिकायत पर पुलिस ने बादल सिंह तोमर, कुलदीप सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है। शिकायत में अखिल ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने रास्ता रोककर गाली-गलौज की। बादल ने बिजली का तार फेंककर करंट लगाने की कोशिश की, जबकि कुलदीप और रोहित ने ईंटों से हमला किया। शिकायतकर्ता ने धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी जयदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि तीन लोग घायल हुए हैं। कट्टे से फायरिंग की जानकारी सामने आई है। कुछ लोगों को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है। वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी, मामला दर्ज कर लिया गया है।

Updated on:
30 Sep 2026, 9:19 PM IST
Published on: