मुरैना

‘मेरी पत्नी के पिता से रिश्ते हैं’, कहते हैं- मर जाओ, सुबह न्यूज आनी चाहिए; मुरैना में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या

Viral Video: मंदिर पर युवती की मांग भरी, रील बनाई फिर दोनों ने सांक नदी में कूदकर की आत्महत्या, युवक ने पिता-पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, युवती बोली- इसका भाई बोलता है मर जाओ, सुबह न्यूज आनी चाहिए।

2 min read
Jun 02, 2026
MORENA
love couple suicide sank river video family allegations

Morena Couple Suicide: मध्यप्रदेश के मुरैना के शादीशुदा युवक ने दतिया की युवती के साथ सांक नदी में कूदकर जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक-युवती एक दूसरे से प्रेम करते थे, परिजन के विरोध के चलते दोनों ये कदम उठाया। आत्महत्या करने से पहले युवक-युवती ने कुछ वीडियो भी बनाए हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इन वीडियो में युवक ने पत्नी व पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं, तो वहीं युवती का आरोप है कि युवक का भाई उनसे कहता है कि तुम दोनों मर जाओ, सुबह न्यूज आनी चाहिए। इसलिए हम जान दे रहे हैं।

देखें वीडियो-

प्रेमी युगल ने नदी में कूदकर की आत्महत्या

कैलारस मुरैना के बुहरावली का पुरा हाल मंडी के पास रहने वाले भूपेन्द्र धाकड़ (30) का राधा चौबे (23) के साथ प्रेम प्रसंग था। जिसका परिजन विरोध कर रहे थे। इसलिए दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसम खाई। भूपेन्द्र धाकड़ मोटरसाइकिल से कैलारस से ग्वालियर के लिए निकला और अपनी प्रेमिका के साथ ग्वालियर से नूराबाद में एनएच थ्री पर स्थित सांक नदी के पुल के पास काली माता मंदिर पर पहुंचे। वहां दोनों ने शादी की। प्रेमी ने प्रेमिका की मांग भरी और फिर पुराने पुल पर पहुंचकर रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल की, उसके बाद दोपहर डेढ़ बजे दोनों ने एक एक हाथ साफी से बांधे और सांक नदी में कूद पड़े।

वायरल वीडियो: युवक बोला- मेरे पिता ने चोरी का लगाया इल्जाम

प्रेमी व प्रेमिका ने आत्महत्या करने से पूर्व सोशल मीडिया में वीडियो वायरल किया था, उसमें युवक बोल रहा है कि मेरे पिता ने मुझ पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाया है, जबकि मेरा पिता मेरी पत्नी पर गलत नजर रखता है। उसने ये भी आरोप लगाया कि पत्नी व पिता के बीच संबंध हैं, इसलिए मैं परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार मेरे पिता व पत्नी हैं। मृतक युवक की दो साल की बच्ची भी है।

प्रेमिका बोली- मौत की जिम्मेदार भूपेंद्र की फैमिली

वहीं एक अन्य वीडियो में भूपेंद्र की प्रेमिका राधा चौबे ने रोते हुए कहा- हम पर सोना चोरी का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। भूपेंद्र के भाई पवन ने हमसे कहा था कि तुम दोनों मर जाओ और सुबह न्यूज में तुम्हारे मरने की खबर आनी चाहिए। हमारी इस मौत की पूरी जिम्मेदार भूपेंद्र की फैमिली ही है।

नदी से पुलिस ने निकाले शव

युवक की बाइक पुल के ऊपर रखी मिली है। दोनों के शव नदी से बरामद कर लिए गए हैं और मौके पर मिजे आधार कार्ड व बाइक के कागजों से दोनों की पहचान पुलिस ने की है। एसडीओपी बानमोर अनिल मडराय ने बताया कि कैलारस के युवक व दतिया की युवती ने सांक नदी में कूदकर आत्महत्या की है। उनके शव निकाल लिए हैं। मौके पर मिले दस्तावेजों से मृतकों की पहचान की गई है। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है, मामले की विवेचना की जा रही है।

Published on:
02 Jun 2026 06:11 pm