मुरैना

MP के मुरैना कलेक्ट्रेट में लगी भीषण आग, कंप्यूटर-जरूरी फाइलें खाक, VIDEO

MP news: मुरैना कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वेब जीआई सेल में शनिवार को शाम आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
2 min read
May 03, 2026
Massive Fire Breaks Out at Morena Collectorate Important Files Destroyed MP news
Massive Fire Breaks Out at Morena Collectorate (Patrika.com)

Fire Breaks Out: मध्य प्रदेश में मुरैना जिले के सबसे अहम सरकारी इमारत में रविवार दोपहर बड़ी आगजनी की घटना ने हड़कंप मचा दिया। मुरैना कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वेब जीआई सेल में शनिवार को शाम आग लग गई। इस घटना में सेल में रखे पांच कंप्यूटर और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर पूरी तरह खाक हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उससे पूर्व आग की लपटों ने सेल को काफी नुकसान हो चुका था। (MP news)

इस कारण लगी आग

जानकारी के अनुसार शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। आग लगने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित किया। आग इतनी तेजथी कि देखते ही देखते पूरे सेल में फैल गई।

जल कर खाक हो गई जरुरी फाइलें

वेब जीआई सेल में रखे सरकारी आंकड़ों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से संबंधित सभी कंप्यूटर उपकरण और दस्तावेज आग की भेंट चढ़ गए। जिला प्रशासन इस घटना से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। आगजनी के कारणों की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है।

अधिकारियों में मचा हड़कंप

इस आगजनी की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसडीएम अश्विनी कुमार रावत अन्य अधिकारियों के साथ रात में कलेक्ट्रेट पहुंचे। एसडीएम ने मौके का निरीक्षण करने के बाद कहा कि नाईट स्टाफ की सतर्कता से बड़ा नुकसान हादसा टल गया। उन्होंने बताया कि आग पर तत्काल नियंत्रण पा लिया गया था और दमकल की टीम ने स्थिति को पूरी तरह सामान्य कर दिया। फिलहाल हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं, प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। यह पता लगाया जाएगा कि आखिर शॉर्ट सर्किट कैसे हुआ और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

ग्वालियर कलेक्ट्रेट में लगी थी आग

बता दें कि, करीब एक साल पहले मार्च 2025 में ग्वालियर कलेक्ट्रेट परिसर में भी शार्ट सर्किट का कारण आग लग गई थी। परिसर में लगने वाले तीन कार्यालय आग की चपेट में आ गए जिससे विभागों के जरुरी कागजात जलकर खाक हो गए हैं। साथ ही में कंप्यूटर, फर्नीचर, सीपीयू, की-बोर्ड सहित कई अन्य सामान भी जल गए हैं। आग कारण कलेक्ट्रेट कार्यालय के पीछे स्थित बिजली विभाग की डीपी में डबल फेस के मिलान के समय हुए शॉर्ट सर्किट को बताया गया था। (MP news)

Published on:
03 May 2026 04:44 pm