मुरैना

भाजपा कार्यकारिणी घोषित! तोमर खेमे का दिखा दबदबा, सिंधिया गुट के हाथ आई सिर्फ 2 सीटें

BJP District Executive Committee: भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। तोमर समर्थक भारी बढ़त में, जबकि सिंधिया खेमे को सिर्फ़ दो पद। बड़े नामों की छुट्टी, अंदरूनी नाराजगी तेज।
2 min read
Dec 08, 2025
UP BJP New Presdinet
UP BJP New Presdinet (फोटो- freepik)

BJP District Executive Committee: लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी की मुरैना जिला कार्यकारिणी की रविवार को घोषणा हो गई। नई कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, 8 मंत्री शामिल किए गए हैं। वहीं दो-दो सह कोषाध्यक्ष व सह कार्यालय मंत्री, एक-एक कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी और सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। नई कार्यकारिणी में शामिल 27 में से 15 पदाधिकारी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) खेमे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) खेमे के 2 लोगों को टीम में जगह मिली है। (mp news)

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष समर्थक की उम्मीदें खत्म

भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा खेमे के पूर्व पार्षद व जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री चारुकृष्ण डंडौतिया, सह कार्यालय मंत्री प्रेमकांत शर्मा, सह मीडिया प्रभारी संजय डंडौतिया को तबज्जो नहीं मिली और उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष जिले में आए

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सोनू परमार और अंबाह नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष को जिला कार्यकारिणी में जगह दी गई है। जिसमें सोनू परमार को महामंत्री और अखिलेश शर्मा को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

सिंधिया खेमे के शारदा मित्तल, हरिओम लिए

जिला कार्यकारिणी में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे की शारदा कैलाश मित्तल और हरिओम शर्मा को जिला कार्यकारिणी में क्रमशः उपाध्यक्ष व मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये पदाधिकारी बनाए

  • उपाध्यक्षः अरविंद सिकरवार गुडुआ, भावना जालौन, जिनेश जैन अंबाह, मधु डंडौतिया, रामरूप तोमर, शारदा कैलाश मित्तल, अरुण परमार, बृजकिशोर डंडौतिया।
  • महामंत्रीः सोनू परमार, महेंद्र यादव, सुनील जाटव।
  • मंत्रीः गुड्डी राकेश खटीक, राजीव कपाना सुमित्रा रावतः साधु राठौर, अखिलेश जादौन, बबलू बघेल, मनोज सिकरवार, हरिओम शर्मा।
  • सह कोषाध्यक्षः आशाराम कुशवाह, ममता तोमर।
  • सह कार्यालय मंत्रीः अखिलेश शर्मा, नीतेश अर्जुन सिंह। (mp news)
Updated on:
08 Dec 2025 12:58 pm
Published on:
08 Dec 2025 12:56 pm