मुरैना

MP की ‘सबसे स्वच्छ नदी’ को छलनी कर रहे जेसीबी, वन विभाग बोला- नहीं मिले माफिया

MP News: घड़ियाल अभयारण्य चंबल नदी में रेत माफिया खुलेआम जेसीबी और मॉडिफाइड ट्रैक्टरों से उत्खनन कर रहा है। कार्रवाई के लिए तैनात बल और वन विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

2 min read
Feb 02, 2026
sand mafia illegal mining in chambal river (फोटो- Patrika.com)

MP News: देश की स्वच्छ नदियों में शुमार और जलीय जीवों जैसे घडिय़ाल, मगरमच्छ, डॉल्फिन समेत बाटागुर कछुओं, प्रवासी पक्षियों के पसंदीदा आवास को रेत माफियां (Sand Mafia) उजाड़ रहे हैं। उनके अवैध उत्खनन से नदी छलनी हो रही है। घडिय़ालों के लिए संरक्षित मप्र, यूपी, राजस्थान से गुजरी चंबल नदी (Chambal River) के 435 किमी लंबे घडिय़ाल अभयारण्य में ही माफिया दिन-रात रेत का अवैध उत्खनन क रहे हैं। आलम यह है कि मुरैना जिले के 42 घाटों से रोज 1000 से अधिक ट्रेक्टर -ट्रॉलियों में रेत भरकर बाजार में खपाई जा रही है।

खास यह है कि नदी से रेत के अवैध उत्खनन (Illegal Mining) को रोकने के लिए ग्वालियर हाईकोर्ट ने एसएएफ की 120 जवानों की कंपनी वन विभाग को मुहैया कराई। लेकिन इस कंपनी को जिम्मेदार चुनावी ड्यूटी में लगा रहे हैं। चुनाव से फ्री होते भी बैरक में आराम फरमा रही है। सूत्रों की मानें तो वन विभाग समेत स्पेशल टास्क फोर्स कार्रवाई ही नहीं करना चाहता। नतीजा, नदी का सीना छलनी हो रहा है।

ये भी पढ़ें

मौसम लेगा करवट: पांच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, अगले 48 घंटे बारिश का अलर्ट

बैक डोर से खनन को वैध करने की तैयारी

मुरैना जिले के 42 घाटों में से 8 पर मप्र सरकार खनन को वैध करने की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो घडिय़ाल सेंचुरी (Gharial Sanctuary) होने के कारण फिलहाल इस क्षेत्र में खनन को वैध करना मुश्किल है। ऐसे में सरकार ने केंद्र सरकार को 2022 में अनूठा प्रस्ताव भेजा है। इसमें कहा है, 8 घाटों पर घडिय़ाल समेत जलीय जीवों की संख्या कम है। इसलिए इन घाटों से रेत उत्खनन को वैध करने का प्रस्ताव भेजा। हालांकि सुप्रीम कोर्ट की हाईपॉवर्ड कमेटी के पेच के चलते प्रस्ताव अब तक केंद्र में ही अटका है।

एसडीओ का बेतुका बयान..जब जाते हैं, तब उत्खनन नहीं होता

रेत के अवैध उत्खनन पर वन विभाग के एसडीओ एसएस चौहान ने अजीब तर्क दिए। उनका कहना है, जब टीम राजघाट पर सर्चिंग करती है। तब अवैध उत्खनन होते नहीं मिलता है। सर्चिंग बढ़ाएंगे। सवाल यह है ये कैसी सर्चिंग है कि अवैध उत्खनन नहीं दिखता।

चंबल में इन घाटों से रेत चोरी

सबलगढ़: बरोठा, अटार, रतियापुरा, विहाना, करजौनी झुंडपुरा, बनवारा, रहूगांव।

चिन्नौनी/देवगढ़: गुढ़ा चंबल, कोल्हूडांड़ा, चिन्नौनी, बरवासिन, होराबराह।

मुरैना: कैमरा, कैंथरी, बंधा, हेतमपुर, गड़ौरा, पिपरई, रिठौरा।

अंबाह: कुथियाना, बीलपुर, ऐसाह, दलजीतपुरा, मलबसई

पोरसा: नगरा, महुआ। (MP News)

ये भी पढ़ें

MP में डॉग लवर्स के कारण घर छोड़ रहे लोग, मकान बेचने के पोस्टर लगाए

Published on:
02 Feb 2026 05:00 am
Also Read
View All

अगली खबर