मुरैना

Breaking : बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 22 घायल

school bus accident in morena, 22 child injured : म्यासी गांव के पास बुधवार की सुबह हुआ हादसा
2 min read
Nov 13, 2019
Feature image

मुरैना। जिले के नगरा थाना के म्यासी गांव के पास बुधवार की सुबह एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 22 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अंबाम के अस्पताल में भर्ती किया गया, इनमें से दो गंभीर घायलों को मुरैना जिला अस्पताल रैफर किया गया है। बस में सवार बच्चों ने बताया कि ड्राइवर मोबाइल पर बात करते हुए बस चला रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना में ड्राइवर की लापरवाही सामने आ रही है।

यह बात भी सामने आई है कि यह बस सवारी वाली थी, जिसे छात्रों को लाने ले जाने के लिए निजी स्कूल संचालक ने किराए पर ले रखा था। जानकारी के अनुसार जिले के नगरा थाना के म्यासी गांव के पास बुधवार की सुबह एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस हादसे में 22 बच्चे घायल हो गए। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया, इनमें से दो गंभीर घायलों को मुरैना जिला अस्पताल रैफर किया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि बस पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। इसके बाद लोगों ने तुंरत ही सभी बच्चों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को जानकारी दी।

वहीं बस में सवार बच्चों ने बताया कि ड्राइवर मोबाइल पर बात करते हुए बस चला रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना में ड्राइवर की लापरवाही सामने आ रही है। यह बात भी सामने आई है कि यह बस सवारी वाली थी, जिसे छात्रों को लाने ले जाने के लिए निजी स्कूल संचालक ने किराए पर ले रखा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
13 Nov 2019 01:11 pm
Published on:
13 Nov 2019 01:11 pm