मुरैना

जबलपुर भेड़ाघाट से कम नहीं है टिकटोली दूमदार का जलप्रताप, धार्मिक मान्यताओं से है यहां का गहरा नाता

मुरैना का भेड़ाघाट बना टिकटोली दूमदार। जानिये इससे जुड़ी खास बातें।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Aug 2021, 7:26 PM IST
News
जबलपुर भेड़ाघाट से कम नहीं है टिकटोली दूमदार का जलप्रताप, धार्मिक मान्यताओं से है यहां का गहरा नाता

मुरैना/ मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में स्थित पहाड़गढ़ विकासखंड के टिकटोली दूमदार का नजारा इन दिनों जबलपुर के भेड़ाघाट से कम नहीं लग रहा है। जैन धर्म का तीर्थ स्थल माने जाने वाले इस स्थान पर पहाड़ों से गिरता पानी और उससे उठती पानी की छोटी-छोटी बूंदों की वजह से यहां एक जलप्रपात का आनंद देखने को मिलता है।

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

चट्टानों पर उकेरी गईं आदम कद प्रतिमाओं का ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व

आपको बता दें कि, मूल रूप से ये एक धर्म स्थल है, जो जंगलों के बीच स्थित है। यहां 11वीं सदी की जैन तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ, अरहनाथ और कुंथनाथ की यहां पहाड़ों की चट्टानों में उकेरी गई आदम कद प्रतिमाएं ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व रखती हैं।


मन को प्रफुल्लित कर देता है यहां का नजारा

कभी चट्टानों पर बंजर जमीन की वजह से वीरान से दिखने वाले इस धर्म स्थल पर दो हजार से ज्यादा पौधे रोपकर इससे रमणीक बनाया गया है। इन दिनों यहां का नजारा मन को प्रफुल्लित कर देने वाला है।

Published on: