Mumbai: मुंबई में एक ऐसी बच्ची के साथ सोलह-सोलह लोगों ने रेप किया है, जो बोल भी नहीं पाती है। पेट में दर्द होने के बाद जांच हुई तो लड़की गर्भवती निकली। कलेजा तब फट गया जब पता चला कि पेट में पल रहे बच्चे का DNA उसके बाप से मिल गया।
Mumbai: मुंबई से एक ऐसी घटना सामने आई है जो पूरी मानव जाति को शर्मसार कर रही है। यह घटना बता रही है कि मनुष्य अब इंसान कहलाने लायक नहीं रह गया है। दरअसल, यहां पर एक 20 साल की दिव्यांग बेटी के साथ रेप हुआ है। बच्ची ऐसी है जो बोल भी नहीं सकती। उसका मानसिक संतुलन भी खराब है। ऐसी बच्ची के साथ एक नहीं बल्कि 16 हैवानों ने हैवानियत की है। दरिंदों की घनौनी हरकत से दिव्यांग गर्भवती हो जाती है। कलेजा तब फट जाता है जब जांच में पता चलता है कि उसके पेट में पल रहे बच्चे का बाप कोई और नहीं बल्कि उसका ही पिता है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह मामला वर्ष 2025 में उस समय उजागर हुआ, जब अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान एक चौंकाने वाली बात सामने आई। लगातार चुप रहने वाली युवती को सितंबर महीने में पेट दर्द की शिकायत के बाद उसकी दादी ने शहर के कामा एंड एल्ब्लेस अस्पताल में भर्ती कराया था। जब डॉक्टरों ने जांच की तो वे भी हैरान रह गए। दरअसल, युवती के पेट में दर्द इसलिए हो रहा था क्योंकि उसके पेट में पांच महीने का गर्भ पल रहा था। लड़की दिव्यांग थी; वह बोल नहीं पाती थी, इसलिए वह बता भी नहीं सकती थी कि आखिर उसके साथ संबंध किसने बनाया है। लेकिन मेडिकल रिपोर्ट ने ऐसी सच्चाई उजागर कर दी, जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया।
दिव्यांग के साथ ऐसी घटना सामने आने के बाद अस्पताल वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन की और मेडिकल रिपोर्ट के आने के बाद पता चला कि लड़की के साथ एक, दो नहीं बल्कि सोलह-सोलह लोगों ने संबंध बनाया है। पीड़ित युवती मानसिक रूप से दिव्यांग और मूक-बधिर थी, इसलिए वह चाहकर भी विरोध करने और घटना के बारे में किसी से बताने में असमर्थ थी।
मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान करना शुरू कर दिया। सभी हैरान थे कि आखिर इस न बोलने वाली दिव्यांग के साथ ऐसा घिनौना काम किसने किया है। जांच के दौरान पुलिस ने शक के दायरे में आए 16 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिनमें युवती का पिता भी शामिल था। सभी संदिग्धों के खून के नमूने और डीएनए सैंपल लिए गए, ताकि भ्रूण के जेनेटिक मटेरियल से उनका मिलान किया जा सके। जब फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट सामने आई, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ: 16 में से सिर्फ एक व्यक्ति का डीएनए मेल खा गया। यह कोई और नहीं, बल्कि पीड़िता का सगा पिता था।