मुंबई

500 किराया, 8 लड़कियां और 100 अश्लील वीडियो! पैसों के विवाद से खुला अयान अहमद का महापाप

Amravati Sex Scandal: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में सामने आए सनसनीखेज यौन शोषण कांड में तेजी से कार्रवाई हो रही है। मुख्य आरोपी अयान अहमद सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 19 वर्षीय अयान उर्फ मोहम्मद अयाज को गिरफ्तार करने के महज 24 घंटे के भीतर बुलडोजर एक्शन भी हुआ।

2 min read
Apr 16, 2026
Ayan Ahmed Amravati Sex Scandal case
पैसों के विवाद ने खोला अयान अहमद का महापाप (Social Media Photo)

महाराष्ट्र के अमरावती जिले से सामने आए नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी अयान अहमद (Ayan Ahmed Tanveer) उर्फ मोहम्मद अयाज की गिरफ्तारी के महज 24 घंटे के भीतर परतवाड़ा शहर में उसके परिवार के घर पर प्रशासन का बुलडोजर चला। अयान पर नाबालिग लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने, उनका यौन शोषण करने और ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो बनाने का गंभीर आरोप है।

100 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने किराए के कमरे में कई लड़कियों का यौन शोषण किया और कम से कम 100 वीडियो रिकॉर्ड किए। इन वीडियो को बाद में सोशल मीडिया और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए फैलाया गया।

इस मामले में अयान अहमद के अलावा तीन अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो इन वीडियो को वायरल करने में शामिल थे। सभी चार आरोपियों को 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

47 सदस्यीय SIT गठित, जांच तेज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 47 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। अब तक 8 पीड़िताओं की पहचान की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने बताया कि पीड़िताओं के परिवारों से संपर्क किया गया है और उन्हें बयान देने के लिए कहा गया है।

दोस्त को देता था 500 रुपये

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अयान जिस फ्लैट में लड़कियों को ले जाता था, उसके लिए हर बार वह एक दोस्त को 500 रुपये देता था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस फ्लैट के मालिक और आरोपी के उस दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है।

साइबर सेल सक्रिय, टेलीग्राम से हटाए गए वीडियो

महाराष्ट्र साइबर सेल ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई टेलीग्राम चैनलों को बंद कराया है, जहां इन नाबालिगों के आपत्तिजनक वीडियो शेयर किए जा रहे थे। अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस मामले से जुड़ी और पिदिताएं भी पीड़ित पीड़िताएं है, जो अज्ञात है या किसी ने आत्महत्या जैसा कोई कदम उठाया है। अगर ऐसा पाया जाता है, तो आरोपियों के खिलाफ और गंभीर धाराएं जोड़ी जाएंगी।

पैसे के विवाद से खुला राज!

बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले का खुलासा एक पैसे के विवाद के चलते हुआ। आरोपी अयान अहमद और उसके दोस्त उजर खान के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद उजर खान ने बदला लेने के लिए ये वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिए और अपने दोस्तों में भी शेयर किए।

वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और अयान के साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

पुलिस की अपील

पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी और भी आरोपी सामने आ सकते हैं और दो अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है।

साथ ही, पुलिस ने पीड़िताओं से अपील की है कि वे आगे आएं और अपनी शिकायत दर्ज  करवाएं, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सके। साथ ही वीडियो शेयर करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Published on:
16 Apr 2026 02:11 pm