मुंबई

अशोक खरात के करीबी जितेंद्र शेलके और उनकी पत्नी की मौत, कंटेनर के नीचे घुसी कार, उड़े परखच्चे

Ashok Kharat Aide Died: जितेंद्र शेलके को नासिक के पाखंडी बाबा अशोक खरात का सबसे भरोसेमंद सहयोगी माना जाता था। वे खरात के ट्रस्ट में उपाध्यक्ष थे। इतना ही नहीं शेलके के मालिकाना हक वाले कारोबार में भी अशोक खरात का निवेश था।

2 min read
Apr 17, 2026
अशोक खरात के करीबी जितेंद्र शेलके की मौत (Photo: X/AIR)

Jitendra Shelke Accident Death: महाराष्ट्र के समृद्धि महामार्ग (Samruddhi Mahamarg) पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बंद स्वयंभू बाबा अशोक खरात के करीबी जितेंद्र शेलके की मौत हो गई है। जितेंद्र शेलके पाखंडी खरात के ‘शिवनिका ट्रस्ट’ के उपाध्यक्ष भी थे। इस हादसे में उनकी पत्नी अनुराधा शेलके की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा धोत्रे गांव के पास उस समय हुआ, जब उनकी कार एक खड़े कंटेनर से जा टकराई।

ये भी पढ़ें

अशोक खरात का हो सकता है एनकाउंटर! कांग्रेस का बड़ा दावा- पाखंडी के पास कई मंत्रियों के राज

कंटेनर के पीछे से टकराई कार, पूरी तरह चकनाचूर

मिली जानकारी के अनुसार, पेशे से व्यवसायी जितेंद्र शेलके शुक्रवार सुबह अपने परिवार के साथ छत्रपति संभाजीनगर से शिर्डी जा रहे थे। रास्ते में धोत्रे गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर का अंदाजा न लगने से उनकी कार सीधे उसके पीछे जा भिड़ी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कंटेनर के नीचे घुस गई और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे जितेंद्र शेलके की मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी भी नहीं बचीं, बेटा गंभीर हालत में

इस हादसे में शेलके की पत्नी अनुराधा भी गंभीर रूप से घायल हुईं और बाद में उनकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय तक कार में फंसी रहीं। बचाव दल ने उन्हें कड़ी मशक्कत से वाहन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, उनके बेटे को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

अशोक खरात के करीबी सहयोगी थे शेलके

जितेंद्र शेलके, नासिक के चर्चित यौन उत्पीड़न मामले में घिरे अशोक खरात के बेहद करीबी माने जाते थे। वह ‘शिवनिका ट्रस्ट’ के उपाध्यक्ष रह चुके थे। यहां तक की शेलके के व्यवसाय में भी खरात की हिस्सेदारी बताई जाती है। की गिरफ्तारी के बाद से ही शेलके काफी परेशान चल रहे थे।

अशोक खरात का एनकाउंटर हो सकता है- प्रणीति शिंदे

कई महिलाओं से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार अशोक खरात को लेकर हाल ही में कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे ने बड़ा दावा किया था। प्रणीति शिंदे ने पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, “स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात का मुठभेड़ में सफाया किया जा सकता है। कारण स्पष्ट है, उससे जुड़े और भी नाम सामने आने की संभावना है। ये नाम सत्ता में बैठे लोगों से जुड़े हैं, जिनमें मंत्री भी शामिल हैं। वह बड़े खुलासे कर सकता है, लेकिन उससे पहले कुछ बुरा हो सकता है।”

ये भी पढ़ें

ढोंगी अशोक खरात पर ईडी का शिकंजा, घर-दफ्तर और मंदिर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी
Updated on:
17 Apr 2026 04:53 pm
Published on:
17 Apr 2026 04:46 pm
Also Read
View All