मुंबई

परिसीमन पर सियासी घमासान: उद्धव सेना बोली ‘NDA को समर्थन देने वाला गद्दार’, BJP का पलटवार- बालासाहेब की विचारधारा छोड़ना असली गद्दारी

Delimitation Bill controversy: बीजेपी नेता राम कदम ने उद्धव सेना पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी को गद्दार कहने से पहले उन्हें अपने राजनीतिक इतिहास पर नजर डालनी चाहिए। दिवंगत बाल ठाकरे ने जिस हिंदुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाया, उसे छोड़कर कांग्रेस के साथ हाथ मिलाना ही असली गद्दारी है।
3 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 3:13 PM IST
Delimitation Bill 2026 shiv sena UBT
परिसीमन विधेयक पर सियासी संग्राम (Photo: IANS/File)

परिसीमन (Delimitation Bill) विधेयक को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत द्वारा परिसीमन विधेयक का समर्थन करने वालों को 'देश का गद्दार' कहे जाने पर भाजपा (BJP) विधायक राम कदम ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि संजय राउत को इतिहास याद रखना चाहिए। देश में अब तक चार बार परिसीमन हो चुका है। क्या पहले परिसीमन का समर्थन करने वाले सभी लोग भी गद्दार थे? राम कदम ने आरोप लगाया कि असली गद्दारी उद्धव ठाकरे ने की है, जिन्होंने दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा को छोड़ दिया और कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया।

'असली गद्दारी बालासाहेब के हिंदुत्व को छोड़ना…'

दरअसल, संजय राउत ने शुक्रवार को प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को देश के खिलाफ और लोकतंत्र विरोधी बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि संसद में जो भी सांसद इस विधेयक के पक्ष में मतदान करेंगे, उन्हें इतिहास में देशद्रोही के रूप में याद किया जाएगा। इसी बयान पर भाजपा नेता राम कदम ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

'1952 से अब तक 4 बार हुआ परिसीमन'

भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि राउत परिसीमन विधेयक का समर्थन करने वाले को गद्दार बता रहे हैं, लेकिन उन्हें देश का इतिहास याद रखना चाहिए। कदम ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा, "1952 में हुए भारत के पहले लोकसभा चुनाव में 17 करोड़ मतदाता और 489 सांसद थे। आज मतदाताओं की संख्या लगभग पांच गुना बढ़कर 98 करोड़ हो गई है, जबकि सांसदों की संख्या 543 ही है। देश में अब तक चार बार परिसीमन हो चुका है। तो क्या इसका मतलब यह है कि अतीत में इसका समर्थन करने वाले भी गद्दार थे?"

उन्होंने उद्धव गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि असली गद्दारी तो बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व के विचारों को त्यागकर कांग्रेस के साथ जाना था। इस बयान के बाद परिसीमन के मुद्दे पर भाजपा और शिवसेना (UBT) के बीच राजनीतिक टकराव और तेज हो गया है।

संजय राउत का आरोप- 2029 के चुनाव में हार को देखकरलाया जा रहा विधेयक

इससे पहले संजय राउत ने मुंबई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर परिसीमन विधेयक लाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर 860 करने की योजना बना रही है।

राउत ने कहा था कि भाजपा को 2029 के चुनाव में संभावित हार का अंदेशा है, इसलिए वह परिसीमन के जरिए नया राजनीतिक समीकरण तैयार करना चाहती है। उन्होंने प्रस्तावित विधेयक को लोकतंत्र और देशहित के खिलाफ बताते हुए विपक्षी दलों से इसका विरोध करने की अपील की।

INDIA मिलकर तय करेगा परिसीमन पर रणनीति

राज्य सभा सांसद संजय राउत ने यह भी स्पष्ट किया कि परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्ष की रणनीति कोई एक राजनीतिक दल अकेले तय नहीं करेगा। इस पर INDIA गठबंधन के सभी घटक दल मिलकर फैसला करेंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि केंद्र सरकार परिसीमन विधेयक को इतनी जल्दबाजी में क्यों आगे बढ़ाना चाहती है।

इस दौरान राउत ने आरोप लगाया कि देशभर में एक तरह का 'नेशनल हॉर्स ट्रेडिंग स्टॉक एक्सचेंज' चल रहा है, जहां सांसदों की क्रॉस वोटिंग के लिए कथित तौर पर 150 करोड़ रुपये तक की कीमत तय की गई है।

30 नवंबर से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र

गौरतलब है कि लोकसभा सचिवालय ने 18वीं लोकसभा के आठवें सत्र का दूसरा चरण 30 नवंबर से शुरू करने की घोषणा की है, जिसके 3 दिसंबर तक चलने की संभावना है। वहीं, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से क्रमशः 30 नवंबर और 2 दिसंबर को सदनों की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है।

सरकार ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस सत्र में कौन-कौन से विधेयक पेश किए जाएंगे। हालांकि, परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण कानून के क्रियान्वयन को लेकर अटकलें तेज हैं। प्रस्तावित परिसीमन के तहत लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने की चर्चा है। ऐसे में परिसीमन विधेयक को लेकर भाजपा और विपक्षी दलों के बीच टकराव आने वाले दिनों में और बढ़ने के आसार हैं।

Updated on:
27 Nov 2026, 3:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मंत्रियों के कुत्तों का खर्च 5 हजार, किसानों को भी इतनी ही मदद! अभिजीत दीपके ने देवेंद्र फडणवीस सरकार को घेरा

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

‘पितृसत्ता का चरम रूप, ब्रेनवॉशिंग की हद!’ पाकिस्तानी ड्रामा ‘दर-ए-नजात’ पर भड़कीं महिलाएं, बोली-‘इतना महिला-विरोधी शो कैसे पसंद आ रहा है’

‘द्रोहकाल’ के सेट पर ‘बरखुरदार’ कहकर क्यों मिले थे नसीरुद्दीन शाह, मनोज ने बताई पहली मुलाकात की सच्चाई

कौन हैं शाम्भवी शर्मा जिन्होंने ससुर सुदेश बेरी पर लगाए थे गंभीर आरोप, अब एक्टर ने दिया करारा जवाब