मुंबई

Maharashtra: बीजेपी के सोलापुर जिलाध्यक्ष श्रीकांत देशमुख ने दिया इस्तीफा, महिला के साथ वीडियो क्लिप हुआ था वायरल

BJP Solapur District President Shrikant Deshmukh Resigns: श्रीकांत देशमुख ने डेढ़ साल पहले सोलापुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष का पद ग्रहण किया था। लेकिन कुछ दिन पहले कथित तैर पर उनसे जुड़ा एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद एक नए विवाद ने जन्म दिया। कहा जा रहा है कि पार्टी ने श्रीकांत देशमुख को तत्काल इस्तीफे देने का निर्देश दिया, जिस पर अमल करते हुए उन्होंने अपना पद छोड़ दिया।

2 min read
Jul 12, 2022
बीजेपी के सोलापुर जिलाध्यक्ष श्रीकांत देशमुख का इस्तीफा मंजूर

BJP s Solapur District President Shrikant Deshmukh Resigns: सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद महाराष्ट्र के सोलापुर के बीजेपी जिलाध्यक्ष श्रीकांत देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस बीच, सोलापुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष का अस्थायी प्रभार नगर अध्यक्ष विक्रम देशमुख को सौंपा गया है.

श्रीकांत देशमुख ने डेढ़ साल पहले सोलापुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष का पद ग्रहण किया था। लेकिन कुछ दिन पहले कथित तैर पर उनसे जुड़ा एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद एक नए विवाद ने जन्म दिया. कहा जा रहा है कि पार्टी ने श्रीकांत देशमुख को तत्काल इस्तीफे देने का निर्देश दिया, जिस पर अमल करते हुए उन्होंने अपना पद छोड़ दिया। यह भी पढ़े-Maharashtra Politics: शिंदे कैबिनेट के विस्तार पर सस्पेंस बरकरार, अब राष्ट्रपति चुनाव के बाद हो सकता है नए मत्रियों का शपथ समारोह

कुछ दिन पहले श्रीकांत देशमुख ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में हनीट्रैप में फंसाने की शिकायत दर्ज कराई थी। दरअसल उनका जो कथित वीडियो वायरल हुआ है, उसमें देशमुख बेडरूम में एक महिला के साथ नजर आ रहे है।

बेडरूम में देशमुख के साथ दिख रही महिला का उनसे क्या संबंध है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में संबंधित महिला देशमुख की ओर मोबाइल का कैमरा करके दिखा रही है। देशमुख बिस्तर पर बैठे हुए हैं। जबकि महिला मोबाइल के कैमरे के सामने आकर देशमुख का नाम लेते हुए उसे फंसाने का आरोप लगाती है।

यह सुनते ही देशमुख भी बिस्तर से उठकर आते है और महिला का मोबाइल लेने का प्रयास करते हुए सुनाई पड़ते है। इसके बाद कैमरा बंद हो जाता है। कुछ दिन पहले देशमुख ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में महिला के खिलाफ हनीट्रैप का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

Published on:
12 Jul 2022 06:02 pm
Also Read
View All