मुंबई

फिर बढी फड़नवीस सरकार की मुश्किलें,अब कांग्रेस विधायक ने रखी मुस्लिम संप्रदाय को आरक्षण देने की मांग

बता दें कि बीते दिनों मराठा सम्प्रदाय ने आरक्षण की मांग को लेकर उग्र आंदोलन किया था...
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2018, 6:25 PM IST
विधायक अमीन पटेल
विधायक अमीन पटेल

(मुंबई): मराठा सम्प्रदाय को आरक्षण देने को लेकर हुए आंदोलन की आग अभी तक पूरी तरह से शांत नहीं हुई है इससे पहले ही सरकार के सामने एक और बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। आरक्षण को लेकर मुसीबत में फंसी फड़नवीस सरकार के समक्ष मराठाओं के साथ ही एक और सम्प्रदाय को आरक्षण देने की मांग उठने लगी है। इसी क्रम में कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने मराठा और धनगर सम्प्रदाय के साथ ही मुस्लिम सम्प्रदाय को भी आरक्षण देने की मांग उठाई है।

अपनी मांग को रखते हुए कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने कहा कि मराठा और धनगर सम्प्रदाय के साथ ही मुस्लिम सम्प्रदाय को भी आरक्षण दिया जाना चाहिए। पटेल ने कहा कि मुस्लिम सम्प्रदाय आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा हुआ है इसी के साथ एसबीसीए (स्पेशल बैकवर्ड कैटिगरी-ए, मुस्लिम रिजर्वेशन) में शामिल है।

बता दें कि बीते दिनों मराठा सम्प्रदाय ने आरक्षण की मांग को लेकर उग्र आंदोलन किया था। इस आंदोलन की लपटों से पूरा राज्य प्रभावित हुआ और सरकार की मुसीबत बढ गई। आंदोलन मुख्य रूप से तीन दिनों तक चला। बुधवार को दोपहर तक मुंबई बंद रखने के बाद प्रदर्शन करने वाले संगठनों ने बंद वापस ले लिया। आंदोलन के दौरान तीन लोगों के मरने की भी खबर हैं। मराठा संप्रदाय अभी भी अपनी मांग पर तटस्थ है। हालांकि सरकार ने इस मुद्ये पर बात करने की बात कही थी। सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा था कि इस मामले पर बात करने को सरकार राजी है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि सरकार आरक्षण को लेकर नियम बनाने को तैयार है पर मामला बॉम्बे हाइकोर्ट में लंबित है अत: सरकार ऐसे में समस्या का समाधान करने के लिए वैकल्पिक रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है।

Published on: