राज्य में मराठा आंदोलन को लेकर कांग्रेस के महाराष्ट्र अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि सरकार की मंशा आरक्षण देने की नहीं लगती। आज राज्य में जो भी कुछ हो रहा है उसकी जिम्मेदार सिर्फ देवेंद्र फडनवीस और बीजेपी सरकार है। चव्हाण ने कहा कि मराठा आरक्षण को लेकर न्यायालय में जो केस चल रहा है, उसे लेकर बीजेपी सरकार ने अपना पक्ष ही सही से पेश नहीं किया है। सीएम इससे पहले भी मराठा आंदोलनकारियों से चर्चा कर चुके हैं, जिसके बाद भी नतीजा सिफर ही रहा था।