- मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे बंद में पुलिसवालों पर पत्थरबाजी की गई।
- कलंबोली में आंदोलनकारियों ने जमकर पत्थरबाजी की।
- सायन पनवेल में वाहन में आग लगने के बाद से आंदोलन उग्र हुआ।
- भांडुप के कई दुकानदारों से मारपीट की गई, जिसमें दो लोग घायल।
- उग्र आंदोलन से वाशी के समीप वाहनों का आना-जाना बंद रखा गया।
- कल्याण स्टेशन के बाहर बसों में तोडफ़ोड़।
- आंदोलनकारियों ने कई जगह टायर में आग लगाकर प्रदर्शन।
- प्रदर्शनकारियों ने मुंबई में ऑटो और कार वालों से लड़ाई भी की।
- ठाणे में मार्केट बंद कराने के लिए प्रदर्शनकारियों को उग्र होना पड़ा।
- मुंबई की सड़कों पर भीड़ कम दिखाई दी, जबकि लोकल ट्रेनों में रोजाना जैसी ही भीड़ रही।