गौरतलब है कि मराठा आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे राज्यवापी आंदोलन के फैसले को वापस ले लिया गया है। मराठा क्रांति मोर्चा ने राज्यवापी बंद का आह्वान किया था और दिन भर हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद बंद को वापस ले लिया गया है। बंद के दौरान कई जगहों पर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुई थी। बंद के दौरान मराठा मोर्चा ने मुंबई की ओर जानेवाली ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे को जाम कर दिया था। हालांकि 20 मिनट बाद हाइवे खुल गया। बुधवार सुबह नवी मुंबई के घनसोली में 2 बसों में तोड़फोड़ की गई। मराठा आंदोलन की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित। मुंबई बंद में स्कूल और कॉलेजों को शामिल नहीं किया गया था। लेकिन कुछ जगहों पर स्कूलों को बंद कर दिया गया था।