मुंबई ( Mumbai ) में 2085 मरीज ( Patients ), पांच लोगों की मौत ( Death ), पुणे ( Pune ) शहर सहित आसपास के जिलों ( Districts ) ने बढ़ाई सरकार ( Government ) की चिंता ( Worry ), अब तक 331 मरीज स्वस्थ ( Healthy ) होकर लौटे घर ( House )
मुंबई. कोरोना के संक्रमण से आहत देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली। महानगर में कोरोना मरीजों की संख्या 2085 रही। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में कोरोना के 118 नए मरीज मिले। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3320 तक पहुंच गई। हालांकि पुणे शहर सहित आसपास के जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। पुणे मंडल में कोरोना के 523 मरीज हैं, जिनमें से 450 अकेले पुणे मनपा क्षेत्र में ही हैं। इलाज के दौरान मुंबई में आज पांच लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में कोरोना बीमारी 201 लोगों की जान ले चुकी है।
31 मरीज डिस्चार्ज...
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को बताया कि राज्य में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा कम हुआ है। उपचार से लोग स्वस्थ हो रहे हैं। आज राज्य भर से 31 मरीजों को घर भेजा गया, जिन्हें अगले 14 दिन तक घर में क्वारेंटाइन रहने की हिदायत दी गई है।
धारावी को लेकर चिंता बढ़ी...
झोपड़पट्टी क्षेत्र धारावी को लेकर सरकार के साथ बीएमसी की चिंता बढ़ गई है। धारावी में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है। मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या कम जरूर हुई, लेकिन ठाणे मंडल में संक्रमण तेजी से बढ़ा है। बीएमसी को शामिल करते हुए ठाणे मंडल मेंं अब तक 2507 लोग संक्रमित मिले हैं।