आज मिले 466 नए सकारात्मक ( New Positive ) मरीज ( Patient ), संक्रमण ( Infection ) से अब तक 232 की मौत ( Death ), राज्य में सोमवार ( Monday ) को इलाज के दौरान 9 मरीजों की मौत हो गई, अब तक 21.85 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है
मुंबई. देश भर में अपने पैर पसार चुके कोविद-19 का प्रकोप अब महाराष्ट्र में भी सिर चढकर बोल रहा है। राज्य सरकार की ओर से बचाव के अनेकों जतन के बाद भी कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढती ही जा रही है। सोमवार को राज्य में जहां 466 कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए, वहीं आज 65 लोगों को घर भेजा गया और उन्हें 14 दिनों तक घर में उन्हें अपना ध्यान रखने की हिदायत भी दी गई। वहीं राज्य भर में अब वायरस से पीडितों की संख्या 4666 हो गई है, जबकि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज जहां महामारी से पीडित 155 पॉजिटिव केस पाए गए, तो वहीं राज्य में सोमवार को इलाज के दौरान 9 मरीजों की मौत हो गई। आज तक राज्य भर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 232 हो गई है।
अब तक मुंबई में 138 की मौत...
वहीं राहत की बात यह है कि राज्य में आज तक संक्रमण से ठीक हुए 572 लोगों को घर भेजा गया। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को बताया कि राज्य में आज मरने वालों में 6 पुरुष है तो वहीं 3 महिलाएं शामिल हैं, जबकि राज्य में 364 कंटेंनमेंट जोन घोषित हैं तो वहीं आज 5648 सवेक्षण किए गए और अब तक 21.85 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है। वहीं मुंबई में आज 363 मरीजों को भर्ती किया गया, जबकि मुंबई में मरने वालों की संख्या अब तक 138 तक जा पहुंची है।
अन्य पुलिसकर्मियों की जांच...
इसके अलावा माहिम पुलिस कॉलोनी में एक पुलिस कर्मचारी में कोरोना के सकारात्मक लक्षण पाए गए थे, जिनके संपर्क में आए अन्य 4 पुलिस कर्मचारियों में भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया तो वहीं अब उनके संपर्क में आए हुए अन्य 15 से 20 लोगों की जांच की जा रही है।
धारावी में 168 संक्रमित...
दिन पर दिन बढ़ रहे मरीजों की संख्या में एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी में 30 नए करो ना वायरस के पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इसके चलते अब वहां पर कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 168 तक जा पहुंची है, जबकि इस इलाके में अब तक 11 लोगों की मौत हुई है।
दादर में तीन नए मामले...
इसके विपरीत दादर में सोमवार को मिले तीन नए कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों के मिलने से अब इलाके में संख्या 25 तक जा पहुंची है, जबकि एहतियात के तौर पर बीएमसी ने संबंधित इलाके में सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया है तो वहीं आसपास के इलाकों में आवाजाही भी रोक दी गई है।