मुंबई

New Daily Train: खुशखबरी! मुंबई से सावंतवाड़ी के बीच चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, जानें पूरी जानकारी

CSMT Sawantwadi Road Express Train: मध्य रेलवे ने मुंबई-सावंतवाड़ी रोड एक्सप्रेस की नियमित दैनिक सेवा शुरू की है। ट्रेन 15087 और 15088 के टाइमटेबल, स्टॉपेज और 21 अक्टूबर से होने वाले बदलाव की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
2 min read
Sep 08, 2026
New Train Mumbai Sawantwadi
मुंबई से नई ट्रेन शुरू (Photo: IANS/File)

Central Railway Daily Train Konkan: मुंबई और कोकण के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और सावंतवाड़ी रोड के बीच चलने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-सावंतवाड़ी रोड एक्सप्रेस की नियमित दैनिक सेवा शुरू करने की घोषणा की है। ट्रेन नंबर 15087 और 15088 अब रोजाना संचालित होंगी। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मानसून अवधि के दौरान इस ट्रेन का समय अलग रहेगा।

CSMT से सावंतवाड़ी जाने वाली ट्रेन का समय

ट्रेन नंबर 15087 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रोजाना रात 11:55 बजे रवाना होगी।

20 अक्टूबर 2026 तक लागू मानसून टाइमटेबल के अनुसार यह ट्रेन सावंतवाड़ी रोड दोपहर 1:50 बजे पहुंचेगी।

वहीं, 21 अक्टूबर 2026 से मानसून के बाद के टाइमटेबल के अनुसार सावंतवाड़ी रोड पहुंचने का समय दोपहर 2:15 बजे होगा।

सावंतवाड़ी से मुंबई लौटने का समय

वापसी में ट्रेन नंबर 15088 सावंतवाड़ी रोड से रोजाना शाम 5:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:40 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।

21 अक्टूबर 2026 से सावंतवाड़ी रोड से ट्रेन के प्रस्थान का समय बदलकर शाम 5:20 बजे कर दिया जाएगा। CSMT पहुंचने का समय सुबह 6:40 बजे ही रहेगा।

जानें मानसून टाइम टेबल और डिब्बों की स्थिति

मानसून टाइमटेबल के अनुसार, ट्रेन नंबर 15087 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रात 11:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:50 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।

वहीं, 21 अक्टूबर 2026 से मानसून के बाद के टाइमटेबल के अनुसार यह ट्रेन दोपहर 2:15 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 15088 सावंतवाड़ी रोड से शाम 5:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:40 बजे CSMT पहुंचेगी। 21 अक्टूबर 2026 से इसका प्रस्थान समय बदलकर शाम 5:20 बजे हो जाएगा, जबकि CSMT पहुंचने का समय सुबह 6:40 बजे ही रहेगा।

इस एक्सप्रेस ट्रेन में 1 फर्स्ट एसी, 2 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 4 स्लीपर क्लास, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी (जनरल), 1 पेंट्री कार, 1 पार्सल वैन, 1 गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर वैन सहित डिब्बे शामिल हैं।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

रेलवे की जानकारी के मुताबिक ट्रेन का ठहराव दादर, ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, खेड, चिपळूण, सावर्डे, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाडी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग और कुडाळ में होगा।

इससे मुंबई, ठाणे और रायगढ़ क्षेत्र के यात्रियों के साथ-साथ रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जाने वाले यात्रियों को भी सीधी रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

रेलवे के अनुसार, इस ट्रेन के टिकटों की बुकिंग 9 सितंबर से शुरू होगी। यात्री ऑनलाइन IRCTC की वेबसाइट (www.irctc.co.in) और कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों से टिकट बुक कर सकते है। अनारक्षित डिब्बों के टिकट यात्री UTS ऐप के माध्यम से या 'रेलवन' ऐप डाउनलोड करके बुक कर सकते हैं।

Updated on:
08 Sept 2026 04:47 pm
Published on:
08 Sept 2026 04:24 pm